जल्द से जल्द करायें फुट ओवरब्रिज का निर्माण

Updated at :31 Jan 2017 4:27 AM
विज्ञापन
जल्द से जल्द करायें फुट ओवरब्रिज का निर्माण

रेलवे कर्मचारी यूनियन की बैठक में लिये गये कई निर्णय बनमनखी : समस्तीपुर रेल मंडल की कार्यकारिणी की बैठक रेल परिसर बनमनखी जंकशन में हुई. बैठक की शुरूआत बाल कलाकारों के स्वागत गान से हुआ. इस बैठक में मंडल मंत्री विश्वमोहन सिंह, मंडल अध्यक्ष सुशील झा, शाखा मंत्री संजीव कुमार के द्वारा यूनियन के उपलब्धियों […]

विज्ञापन

रेलवे कर्मचारी यूनियन की बैठक में लिये गये कई निर्णय

बनमनखी : समस्तीपुर रेल मंडल की कार्यकारिणी की बैठक रेल परिसर बनमनखी जंकशन में हुई. बैठक की शुरूआत बाल कलाकारों के स्वागत गान से हुआ. इस बैठक में मंडल मंत्री विश्वमोहन सिंह, मंडल अध्यक्ष सुशील झा, शाखा मंत्री संजीव कुमार के द्वारा यूनियन के उपलब्धियों की चर्चा की गयी. इसमें बनमनखी जंकशन में पार्क को स्वच्छ एवं पर्यावरण के संरक्षण के तहत ईस्ट सेंट्रल रेलवे यूनियन ने गोद लिया. साथ ही यूनियन के द्वारा रेल प्रशासन से फुट ओवरब्रिज का निर्माण अतिशीघ्र हो, रेल परिसर की घेराबंदी हो,
शुद्ध पेय जल की व्यवस्था आदि की मांग की गयी. इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक रमेश कुमार सिंह के द्वारा स्वागत भाषण के दरम्यान यूनियन अधिकारियों के समक्ष विस्तार से रखा. इसके साथ कर्मचारियों की प्रशासनिक एवं व्यक्तिगत समस्याएं सुन कर रेल प्रशासन के समक्ष रखने का वादा मंडल मंत्री श्री सिंह ने किया.
इस सभा में रेल कर्मचारी गण ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया. इस बैठक में कुमर झा, कैला उरांव, सुजीत शरण सिन्हा, सुधीर कुमार, संजय कुमार, लक्ष्मी यादव, शमशाद आलम, भी एस पांडेय (आईपीएफ), पी के सिन्हा, थानाध्यक्ष सुरेंद्र रजक, अजय घोष, धीरेंद्र, मुकुल, प्रीति बाला, आसीत चौधरी, मणिकांत, अमित आदि कर्मचारियों ने भाग लिया. मौके पर शशि भूषण प्रसाद एवं बिंदेश्वरी दोनों कर्मचारियों की विदाई भी की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन