10 बोतल नेपाली शराब के साथ दो गिरफ्तार

Updated at :24 Jan 2017 4:24 AM
विज्ञापन
10 बोतल नेपाली शराब के साथ दो गिरफ्तार

निर्मली : थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान सोमवार की संध्या पश्चिमी रिंग बांध सड़क पर धान से लदे एक ऑटो से 10 बोतल नेपाल निर्मित शराब बरामद किया. थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि प्रखंड कार्यालय आने वाले मार्ग के समीप एएसआई रामछबीला सिंह गश्ती करने निकले थे. इसी दौरान उक्त सड़क में ढलान […]

विज्ञापन

निर्मली : थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान सोमवार की संध्या पश्चिमी रिंग बांध सड़क पर धान से लदे एक ऑटो से 10 बोतल नेपाल निर्मित शराब बरामद किया. थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि प्रखंड कार्यालय आने वाले मार्ग के समीप एएसआई रामछबीला सिंह गश्ती करने निकले थे. इसी दौरान उक्त सड़क में ढलान के समीप संदेह के आधार पर धान से लदे बिना नंबर की ऑटो को देखा. जहां संदेह के आधार पर पुलिस ने वाहन की तलाशी ली.

पुलिस ने तलाशी के दौरान उक्त वाहन से 10 बोतल नेपाली गोल्डेन ओके शराब बरामद किया. पुलिस ने उक्त ऑटो को कब्जे में लिया. साथ ही चालक सहित सवार ऑटो मालिक को गिरफ्तार कर थाना लाया. थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चालक डगमारा ओपी क्षेत्र स्थित राजपुर गांव के वार्ड नंबर 03 निवासी सतदेव पासवान का पुत्र मनोज पासवान है. बताया कि ऑटो मालिक उक्त गांव के वार्ड नंबर 01 निवासी स्व जंगबहादुर पासवान का पुत्र सियाराम पासवान है. थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि दोनों गिरफ्तार युवकों एवं जब्त शराब को वीरपुर भेजा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन