रोजगार गारंटी के नाम पर मजदूरों के साथ ठगी, किया धरना-प्रदर्शन

निर्मली : बेलही पंचायत मनरेगा मजदूर संघ के तत्वावधान में मजदूरों ने अनुमंडल मुख्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया. धरना कार्यक्रम में शिव कुमार मंडल के नेतृत्व में सैकड़ों मजदूर अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी किया. सभी प्रदर्शनकारी मजदूर भ्रष्टाचारी बंद करो, मजदूरों को काम दो सहित अन्य नारेबाजी भी किया. मजदूरों ने […]
निर्मली : बेलही पंचायत मनरेगा मजदूर संघ के तत्वावधान में मजदूरों ने अनुमंडल मुख्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया. धरना कार्यक्रम में शिव कुमार मंडल के नेतृत्व में सैकड़ों मजदूर अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी किया. सभी प्रदर्शनकारी मजदूर भ्रष्टाचारी बंद करो, मजदूरों को काम दो सहित अन्य नारेबाजी भी किया. मजदूरों ने बताया कि विभाग द्वारा उनके साथ सौ दिन रोजगार की गारंटी के नाम पर ठगी की जा रही है. बताया कि एक तो मरौना प्रखंड में मजदूरों का जॉब कार्ड भी नहीं बनाया जा रहा है. साथ ही जिन मजदूरों का जॉब कार्ड बना हुआ है. उसे कार्य भी मुहैया नहीं करायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










