साफ सुथरे परिधान में लोग शृंखला में शामिल हुए

Updated at :22 Jan 2017 3:58 AM
विज्ञापन
साफ सुथरे परिधान में लोग शृंखला में शामिल हुए

करजाइन : सरकार द्वारा पूर्ण शराब बंदी को लेकर नशा मुक्त बिहार बनाने के लिये आयोजित मानव शृंखला क्षेत्र में शांति पूर्ण माहौल में संपन्न हो गया. शनिवार को सुबह से ही लोग अपने घर से निकलकर नये व साफ सुथरे परिधान में सड़क पर उतर गये. मानव शृंखला को लेकर एक विशाल महापर्व की […]

विज्ञापन

करजाइन : सरकार द्वारा पूर्ण शराब बंदी को लेकर नशा मुक्त बिहार बनाने के लिये आयोजित मानव शृंखला क्षेत्र में शांति पूर्ण माहौल में संपन्न हो गया. शनिवार को सुबह से ही लोग अपने घर से निकलकर नये व साफ सुथरे परिधान में सड़क पर उतर गये. मानव शृंखला को लेकर एक विशाल महापर्व की तरह लोगों में उत्साह का माहौल था.

थाना क्षेत्र में बायसी से लेकर मोतीपुर तक लोगो की लंबी कतार लगी हुई थी. मानव शृंखला बनने वाले रास्ते को पूर्व में ही स्थानीय लोगों द्वारा साफ सफाई किया गया था. वहीं स्कूली बच्चों के बीच चॉकलेट का वितरण किया गया. वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय थानाध्यक्ष उदय कुमार अपने सहयोगी व पुलिस बल के साथ मुस्तैद दिखे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन