अगलगी में दो परिवारों के चार घर जल कर राख

Updated at :21 Jan 2017 9:18 AM
विज्ञापन
अगलगी में दो परिवारों के चार घर जल कर राख

सरायगढ़ : मुख्यालय पंचायत अंतर्गत पूर्वी कोसी तटबंध के किनारे बसे बाढ़ से विस्थापित बनैनिया गांव निवासी बिताय यादव व राजेंद्र राम के चार घर शुक्रवार को अचानक हुई अगलगी में राख हो गया. घटना में बिताय यादव के दो घर तथा राजेंद्र राम के दो घर सहित अनाज, वस्त्र व अन्य सभी सामग्री जल […]

विज्ञापन
सरायगढ़ : मुख्यालय पंचायत अंतर्गत पूर्वी कोसी तटबंध के किनारे बसे बाढ़ से विस्थापित बनैनिया गांव निवासी बिताय यादव व राजेंद्र राम के चार घर शुक्रवार को अचानक हुई अगलगी में राख हो गया.
घटना में बिताय यादव के दो घर तथा राजेंद्र राम के दो घर सहित अनाज, वस्त्र व अन्य सभी सामग्री जल गये. स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया. घटना की जानकारी मिलते ही जिला भू-अर्जन पदाधिकारी विमल कुमार मंडल, प्रखंड प्रमुख विजय कुमार यादव, बीडीओ वीरेंद्र कुमार, सीओ शरत कुमार मंडल, मुखिया शेख करीम आदि मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों से मिल कर सांत्वना दी. वही सीओ श्री मंडल ने पीड़ित परिवार को सरकारी स्तर पर मिलने वाली सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन