दिव्यांग छात्र-छात्राओं को दें प्राथमिकता

सुपौल : स्थानीय सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित सभागार में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा के वरीय पदाधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई. जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में वरीय पदाधिकारी अमर भूषण द्वारा आयोजित बैठक में विद्यालयवार व छात्रवार आंकड़ा संग्रह प्रपत्र, शैक्षणिक सत्र 2017-18 का विद्यालय विकास योजना से […]
सुपौल : स्थानीय सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित सभागार में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा के वरीय पदाधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई. जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में वरीय पदाधिकारी अमर भूषण द्वारा आयोजित बैठक में विद्यालयवार व छात्रवार आंकड़ा संग्रह प्रपत्र, शैक्षणिक सत्र 2017-18 का विद्यालय विकास योजना से संबंधित प्रतिवेदन,
इंस्पायर अवार्ड से संबंधित प्रतिवेदन, कला कक्ष व प्रयोगशाला निर्माण संबंधी प्रतिवेदन सहित अन्य मसलों पर बिंदुवार समीक्षा की गयी. समीक्षा के दौरान कई विद्यालय प्रधानों द्वारा समयावधि बीत जाने के बाद भी प्रगति प्रतिवेदन कार्यालय को जमा नहीं कराये जाने की जानकारी के बाद पदाधिकारी द्वारा संबंधित उच्च विद्यालय प्रधानों से ससमय कार्यालय को प्रतिवेदन जमा कराये जाने का निर्देश दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










