घायल की उपचार के दौरान पटना में हुई मौत

Updated at :10 Jan 2017 6:09 AM
विज्ञापन
घायल की उपचार के दौरान पटना में हुई मौत

पिपरा : थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद व मारपीट में कई लोग घायल हो गये. जबकि घायलों में से एक की मौत पटना स्थित पीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गयी. जानकारी अनुसार गत दो जनवरी को राजपुर गांव में बांस काटने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद […]

विज्ञापन

पिपरा : थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद व मारपीट में कई लोग घायल हो गये. जबकि घायलों में से एक की मौत पटना स्थित पीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गयी. जानकारी अनुसार गत दो जनवरी को राजपुर गांव में बांस काटने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ और फिर मारपीट शुरू हो गयी.

मारपीट में कई लोग घायल हो गये. घायलों को उपचार के लिए स्थानीय पीएचसी लाया गया. जिसमें से अखिलेश झा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. जहां से उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. पीएमसीएच में इलाज के दौरान नौ जनवरी की सुबह अखिलेश झा की मौत हो गयी. शव का पटना में ही पोस्टमार्टम कराया गया. जिसके बाद परिजन शव को लेकर पिपरा के लिए रवाना हो चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन