पुलिस की कार्यशैली पर उठाये जा रहे सवाल

छातापुर : भीमपुर पुलिस की कार्यशैली ने सुपौल पुलिस के कार्य कुशलता पर दाग लगा दिया है. रविवार के दिन अररिया जिले के नरपतगंज थानाक्षेत्र से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. भीमपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने नरपतगंज पुलिस के सहयोग से सड़क लूटकांड के एक अज्ञात युवक सहित उसके निशानदेही पर लूट का मोबाइल […]
छातापुर : भीमपुर पुलिस की कार्यशैली ने सुपौल पुलिस के कार्य कुशलता पर दाग लगा दिया है. रविवार के दिन अररिया जिले के नरपतगंज थानाक्षेत्र से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. भीमपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने नरपतगंज पुलिस के सहयोग से सड़क लूटकांड के एक अज्ञात युवक सहित उसके निशानदेही पर लूट का मोबाइल खरीद करने वाले युवक को पकड़कर थाना लाया और देर रात ही लूट कांड के आरोपी को छोड़ दिया गया. पुलिस के इस कार्यशैली को लेकर स्थानीय लोगों के बीच तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त है.
हालांकि पुलिस के गिरफ्त में आया मोबाइल खरीदने वाले युवक के परिजन भी उसे छुड़वाने के लिए दिन से लेकर देर रात तक प्रयास करते रहे. लेकिन थानाध्यक्ष के द्वारा दूसरे युवक को नहीं छोड़े जाने से नाराज होकर हंगामा शुरू कर दिया. इस दौरान भीमपुर थाना परिसर भीड़ से पटा रहा. सोमवार के सुबह होते ही आक्रोशित लोगों का भीड़ बढ़ता चला गया. इधर भीमपुर पुलिस हिरासत में लिये गये मोबाइल खरीदने वाले युवक नरपतगंज थानाक्षेत्र के मधुरा पश्चिम निवासी विक्रम भगत को जेल भेजने की तैयारी में जुटी हुई थी. लेकिन परिजनों के विरोध के कारण घंटों तक थाना परिसर में हंगामा होता रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










