लूटपाट मामले में प्राथमिकी

त्रिवेणीगंज : जदिया थाना अंतर्गत कोरियापट्टी स्टेट बैंक कर्मी के साथ हुई लूटपाट की घटना के मामले में पीड़ित के आवेदन पर त्रिवेणीगंज थाना में कांड संख्या 06/17 दर्ज कर पुलिस अनुसंधान कर रही है. दर्ज प्राथमिकी में त्रिवेणीगंज मेंहीनगर वार्ड नंबर 12 निवासी पीड़ित जियालाल ने बताया कि वे एसबीआई कोरियापट्टी में कार्यरत हैं. […]
त्रिवेणीगंज : जदिया थाना अंतर्गत कोरियापट्टी स्टेट बैंक कर्मी के साथ हुई लूटपाट की घटना के मामले में पीड़ित के आवेदन पर त्रिवेणीगंज थाना में कांड संख्या 06/17 दर्ज कर पुलिस अनुसंधान कर रही है. दर्ज प्राथमिकी में त्रिवेणीगंज मेंहीनगर वार्ड नंबर 12 निवासी पीड़ित जियालाल ने बताया कि वे एसबीआई कोरियापट्टी में कार्यरत हैं.
तमकुलहा मोड़ से आगे बढ़ने पर नहरपुल के पास एक बाइक पर तीन व्यक्ति सवार उनका पीछा किया और जैसे ही वे नहरपुल पार कर उत्तर की ओर बढ़े कि उक्त मोटर साइकिल सवार में से एक व्यक्ति पैर से उनके बाइक को धक्का लगाया. उक्त तीनों बाइक सवार व्यक्ति ने पीछा करते हुए ओवरटेक कर अपनी बाइक को आगे खड़ी कर दी और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










