पैसा नहीं मिलने से किसानों में निराशा

सुपौल : सरकार द्वारा रबी फसल के बीजों पर मिलने वाले अनुदान का लाभ जिले भर के किसानों के लिए चुनौती बन गयी है. एक तरफ विभाग द्वारा ससमय किसानों के तैयार धान का क्रय नहीं किये जाने के कारण आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा था. वहीं रबी फसल में सरकार द्वारा अनुदानित दर […]
सुपौल : सरकार द्वारा रबी फसल के बीजों पर मिलने वाले अनुदान का लाभ जिले भर के किसानों के लिए चुनौती बन गयी है. एक तरफ विभाग द्वारा ससमय किसानों के तैयार धान का क्रय नहीं किये जाने के कारण आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा था. वहीं रबी फसल में सरकार द्वारा अनुदानित दर पर बीज उपलब्ध कराये जाने से किसानों में एक आस जगी हुई थी कि अब उनकी किसानी में किसी प्रकार आ व्यवधान उत्पन्न नहीं होगा. इधर स्थानीय विभाग द्वारा किसानों को रबी फसलों के बीज मुहैया कराया गया.
साथ ही विभाग द्वारा उक्त बीजों पर मिलने वाले अनुदान का लाभ सात दिनों के अंतर संबंधित किसानों के बैंक खाता में उपलब्ध होने की बात कही गयी. लेकिन अनुदान का लाभ अब तक किसानों को उपलब्ध नहीं कराया गया है. जिस कारण किसान हताश व निराश है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










