चाकू से वार कर महिला को किया घायल

Updated at :25 Dec 2016 5:44 AM
विज्ञापन
चाकू से वार कर महिला को किया घायल

सुपौल : जिले के डहरिया पंचायत स्थित चकला गांव निवासी 50 वर्षीया मसोमात रुक्मिनी देवी को शुक्रवार की रात अज्ञात लोगों ने चाकू से प्रहार कर लहुलूहान कर दिया. जख्मी को स्थानीय लोगों की मदद से देर रात पीएचसी छातापुर पहुंचाया गया. जहां जख्मी की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार […]

विज्ञापन

सुपौल : जिले के डहरिया पंचायत स्थित चकला गांव निवासी 50 वर्षीया मसोमात रुक्मिनी देवी को शुक्रवार की रात अज्ञात लोगों ने चाकू से प्रहार कर लहुलूहान कर दिया. जख्मी को स्थानीय लोगों की मदद से देर रात पीएचसी छातापुर पहुंचाया गया. जहां जख्मी की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

जहां जख्मी का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाबत अस्पताल उपाधीक्षक निर्मल कुमार चौधरी ने बताया कि जख्मी की स्थिति काफी गंभीर था. लेकिन समुचित उपचार होने के उपरांत महिला की स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है. घटना के बाबत पीड़िता ने बताया कि उनका फरिकेन के साथ पूर्व से विवाद चल रहा था. जहां उन लोगों के द्वारा जान से मारने की घटना को अंजाम दिया गया. बताया कि वे नि:सहाय है. बावजूद इसके घटना की सूचना से पुलिस का अवगत करा दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन