शातिर अमित ने पुलिस के दबाव में किया समर्पण

Updated at :25 Dec 2016 5:41 AM
विज्ञापन
शातिर अमित ने पुलिस के दबाव में किया समर्पण

गम्हरिया : गम्हरिया पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण आखिरकार शुक्रवार शाम शातिर अमित कुमार ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. उसकी गिरफ्तारी को लेकर कई दिनों से गम्हरिया पुलिस थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चला रही थी. गम्हरिया थानाध्यक्ष ने बताया कि अमित सुपौल जिला के कजहा गांव का रहने […]

विज्ञापन

गम्हरिया : गम्हरिया पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण आखिरकार शुक्रवार शाम शातिर अमित कुमार ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. उसकी गिरफ्तारी को लेकर कई दिनों से गम्हरिया पुलिस थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चला रही थी. गम्हरिया थानाध्यक्ष ने बताया कि अमित सुपौल जिला के कजहा गांव का रहने वाला है.

उसके खिलाफ गम्हरिया थाना कांड संख्या 04/16 व 185/15 दर्ज था. आर्म्स एक्ट में वह फरार चल रहा था. थानाध्यक्ष ने बताया कि मधेपुरा, सुपौल व सहरसा जिले में अमित के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस महीनों से इसके घरों व विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन