अलाव ताप रहे दो व्यक्ति पर गिरी दीवार, मौत

Updated at :23 Dec 2016 5:42 AM
विज्ञापन
अलाव ताप रहे दो व्यक्ति पर गिरी दीवार, मौत

किसनपुर(सुपौल) : थाना क्षेत्र के चौहट्टा गांव में बुधवार की देर शाम अलाव ताप रहे दो लोगों पर दीवार गिरी गयी, जहां वृद्धा हाजी मो रज्जाक (70) की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. वहीं गंभीर रूप से जख्मी शिक्षक मो मोहीउद्दीन की मौत इलाज के लिए ले जाने के दौरान हो गयी. हाजी […]

विज्ञापन

किसनपुर(सुपौल) : थाना क्षेत्र के चौहट्टा गांव में बुधवार की देर शाम अलाव ताप रहे दो लोगों पर दीवार गिरी गयी, जहां वृद्धा हाजी मो रज्जाक (70) की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. वहीं गंभीर रूप से जख्मी शिक्षक मो मोहीउद्दीन की मौत इलाज के लिए ले जाने के दौरान हो गयी.

हाजी रज्जाक व शिक्षक मो मोहीउद्दीन खाना खाने के बाद अलाव ताप रहे थे. दीवार की दूसरी तरफ बालू सहित भवन निर्माण सामग्री रखी हुई थी.
दीवार पर दबाव होने के कारण दीवार गिर गया. इस घटना में अलाव ताप रहे दो व्यक्ति चपेट में आ गये. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात का समय रहने के कारण लोगों को घटना की सूचना नहीं मिल पायी. इस कारण दोनों व्यक्ति काफी समय तक दीवार में दबे रहे. घटना की जानकारी मिलने के बाद लोगों ने दोनों को बाहर निकाला गया. मो रज्जाक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि गंभीर रूप से जख्मी
अलाव ताप रहे…
शिक्षक मो मोहीउद्दीन को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. परिजन उसे पीएमसीएच ले जा रहे थे. इसी दौरान मुजफ्फरपुर के पास शिक्षक ने दम तोड़ दिया. इस बाबत थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि उक्त घटना के मामले में थाने को आवेदन अप्राप्त है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
सुपौल के चौहट्टा गांव की घटना
मृतक शिक्षक भागलपुर के मोदीनगर का था रहनेवाला
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन