बिजली चोरी को ले चार पर मामला दर्ज
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :21 Dec 2016 6:46 AM
विज्ञापन

सुपौल : बिजली चोरी के मामले में सोमवार को शहर के चार लोगों के विरुद्ध सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. विद्युत विभाग के कनीय अभियंता सिकंदर कुमार द्वारा थाना कांड संख्या 576/16 दर्ज कराया गया है. साथ ही सभी चारों लोगों के विरुद्ध जुर्माना भी किया गया है. मामले में नगर परिषद […]
विज्ञापन
सुपौल : बिजली चोरी के मामले में सोमवार को शहर के चार लोगों के विरुद्ध सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. विद्युत विभाग के कनीय अभियंता सिकंदर कुमार द्वारा थाना कांड संख्या 576/16 दर्ज कराया गया है. साथ ही सभी चारों लोगों के विरुद्ध जुर्माना भी किया गया है.
मामले में नगर परिषद के वार्ड संख्या 15 निवासी संतोष कुमार सिंह के विरुद्ध सर्वाधिक 84 हजार 221 रुपये का जुर्माना किया गया है. जबकि वार्ड 15 के ही गणेश कुमार मिश्र के विरुद्ध 27824 तथा वार्ड 07 के अर्जुन रजक के विरुद्ध 27834 रुपये का जुर्माना किया गया है. वहीं वार्ड 28 निवासी सिकंदर कुमार के विरुद्ध 1659 रुपये का जुर्माना किया गया है. कांड के अनुसंधानकर्ता उमेश सिंह ने बताया गया कि सभी अभियुक्तों को जुर्माना राशि शीघ्र जमा कराने को कहा गया है.
निर्धारित समय सीमा में जुर्माना राशि जमा नहीं होने की स्थिति में सभी को हिरासत में लिया जायेगा. और आगे की कार्रवाई की जायेगी ़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










