ePaper

नये नोट लेकर नेपाल जा रहा युवक रास्ते में चढ़ा SSB के हत्थे

Updated at : 19 Dec 2016 1:44 PM (IST)
विज्ञापन
नये नोट लेकर नेपाल जा रहा युवक रास्ते में चढ़ा SSB के हत्थे

सुपौल : सशस्त्र सीमा बल ने भारत-नेपाल सीमा के पास से एक युवक को 2.4 लाख रुपये के साथ धर दबोचा है. युवक को एसएसबी ने पिलर संख्या 222 के पास से पकड़ा है. जानकारी के मुताबिक कुनौली की एसएसबी की 40वीं बटालियन ने पेट्रोलिंग के दौरान युवक को संदिग्ध अवस्था में सीमा पार करते […]

विज्ञापन

सुपौल : सशस्त्र सीमा बल ने भारत-नेपाल सीमा के पास से एक युवक को 2.4 लाख रुपये के साथ धर दबोचा है. युवक को एसएसबी ने पिलर संख्या 222 के पास से पकड़ा है. जानकारी के मुताबिक कुनौली की एसएसबी की 40वीं बटालियन ने पेट्रोलिंग के दौरान युवक को संदिग्ध अवस्था में सीमा पार करते हुए देखा. उसी वक्त संदेह होने पर युवक से पूछताछ की गयी. उसने बताया कि पैसे होटल में एक जूता बनाने वाली कंपनी के मालिक को पहुंचाने थे. इसी बीच एसएसबी के जवानों ने उसे पकड़ लिया.

उसके पास से दो लाख चालीस हजार रुपये की भारतीय करेंसी बरामद हुई है. एसएसबी ने उसकी बाइक को भी अपने कब्जे में ले लिया है. फिलहाल युवक को सीमा शुल्क विभाग को सौंप दिया गया है. उसकी बाइक को जब्त कर विभाग कार्रवाई कर रहा है. इससे पूर्व एसएसबी ने दरभंगा के एक युवक को पैसे उस पार ले जाने के आरोप में गिरफ्तार कर पुलिस को सौंप दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन