18 घंटे लेट सहरसा पहुंची पुरबिया

Updated at :19 Dec 2016 7:23 AM
विज्ञापन
18 घंटे लेट सहरसा पहुंची पुरबिया

परेशानी. ट्रेनें चल रहीं लेट, कोसी एक्सप्रेस 13 घंटे लेट पहुंची पटना सिमरी : पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत सहरसा-मानसी रेलखण्ड पर कुहासे की वजह से ट्रेनो की लेटलतीफी का सिलसिला शुक्रवार, शनिवार व रविवार को भी जारी रहा. जानकारी मुताबिक रविवार को अठारह घंटे दस मिनट की देरी से 15280 आदर्शनगर-सहरसा पुरबिया एक्सप्रेस दोपहर एक […]

विज्ञापन

परेशानी. ट्रेनें चल रहीं लेट, कोसी एक्सप्रेस 13 घंटे लेट पहुंची पटना

सिमरी : पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत सहरसा-मानसी रेलखण्ड पर कुहासे की वजह से ट्रेनो की लेटलतीफी का सिलसिला शुक्रवार, शनिवार व रविवार को भी जारी रहा. जानकारी मुताबिक रविवार को अठारह घंटे दस मिनट की देरी से 15280 आदर्शनगर-सहरसा पुरबिया एक्सप्रेस दोपहर एक बजकर दस मिनट पर सहरसा पहुंची. वही 12204 अमृतसर-सहरसा गरीबरथ भी खबर लिखे जाने तक घंटो लेट लखमिनिया पहुंची.
ट्रेनें लेट, यात्री पस्त: शुक्रवार को 18698 पटना-पूर्णिया कोर्ट कोसी एक्सप्रेस नियत समय से छह घंटा 35 मिनट लेट रात ग्यारह बजकर 35 मिनट पर पटना से खुली और दस घंटा लेट शनिवार सुबह दस घंटे तीस मिनट लेट सुबह ग्यारह बजकर 45 मिनट पर पूर्णिया कोर्ट पहुंची. वही 12568 पटना-सहरसा राज्यरानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटा 45 मिनट लेट पटना से खुली और चार घंटा 15 मिनट लेट रात नौ बजे सहरसा पहुंची. 13206 दानापुर-सहरसा जनहित एक्सप्रेस एक घंटा दस मिनट लेट साढ़े दस बजे दानापुर से खुली और सात घंटा दस मिनट लेट रात दस बजे सहरसा पहुंची. 13205 सहरसा-दानापुर जनहित एक्सप्रेस सहरसा से शुक्रवार रात नियत समय से खुली और बीस मिनट लेट शनिवार सुबह छह बजकर 35 मिनट पर दानापुर पहुंची. वही 15209 सहरसा-अमृतसर जनहित एक्सप्रेस एक घंटा पन्द्रह मिनट की देरी से शुक्रवार सुबह दस बजे खुली. इधर, शनिवार को भी ट्रेनों का विलंब से चलना जारी रहा.
रविवार को राज्यरानी जनहित भी विलंब
18697 पूर्णिया कोर्ट – पटना कोसी एक्सप्रेस नौ घंटा 55 मिनट लेट शनिवार दोपहर बारह बज कर दस मिनट पर पूर्णिया कोर्ट से खुली और तेरह घंटा 55 मिनट शनिवार रात साढ़े ग्यारह बजे पटना पहुंची.वही 12567 सहरसा-पटना राज्यरानी सुपरफास्ट सहरसा से नियत समय से खुली और 11:10 बजे पटना पहुंची. 55566 समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर एक घंटा आठ मिनट लेट सहरसा पहुंची. 15284 जयनगर-कटिहार जानकी एक्सप्रेस एक घंटा दस मिनट लेट दोपहर तीन बजकर 55 मिनट पर सहरसा पहुंची.15209 सहरसा-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस सहरसा से नियत समय से खुली. वहीं 13206 दानापुर-सहरसा जनहित एक्सप्रेस एक घंटे 35 मिनट लेट सुबह दस बजकर 55 मिनट पर दानापुर से खुली और रात आठ बजे सहरसा पहुंची. 12568 पटना-सहरसा राज्यरानी सुपरफास्ट एक घंटे बीस मिनट लेट दो बजकर पांच मिनट पर पटना से खुली और रात आठ बजकर 42 मिनट पर सहरसा पहुंची. 18698 पटना-पूर्णिया कोर्ट कोसी एक्सप्रेस डेढ़ घंटा लेट रविवार सुबह दो बजकर 45 मिनट पर पूर्णिया पहुंची. वही रविवार को 18697 पूर्णिया कोर्ट-पटना कोसी एक्सप्रेस एक घंटा 15 मिनट लेट खुली और एक घंटा 26 मिनट लेट पटना पहुंची.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन