पूर्व शराब करोबारियों पर रखी जा रही नजर
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :16 Dec 2016 4:51 AM
विज्ञापन

शराब का अवैध धंधा करने वालों की नहीं होगी अब खैर,पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी सुपौल : निश्चय यात्रा के तहत आयोजित चेतना जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पूर्ण शराबबंदी के बावजूद ऐसी खबरें मिल रही है कि शराब का अवैध कारोबार अभी भी जारी है. बिहार में […]
विज्ञापन
शराब का अवैध धंधा करने वालों की नहीं होगी अब खैर,पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी
सुपौल : निश्चय यात्रा के तहत आयोजित चेतना जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पूर्ण शराबबंदी के बावजूद ऐसी खबरें मिल रही है कि शराब का अवैध कारोबार अभी भी जारी है. बिहार में शराब नहीं मिल रही तो ऐसे लोग बंगाल, झारखंड, नेपाल सहित अन्य राज्यों से शराब ला रहे हैं और उसका अवैध कारोबार कर रहे हैं. लेकिन अब इन पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. पुलिस व उत्पाद विभाग को बता दिया गया है कि पूर्व के शराब कारोबारी या उस धंधे से जुड़े लोगों अथवा बिचौलियों की सूची बनायी जाय. उन पर कड़ी निगरानी रखी जाय कि अब वे क्या कर रहे हैं.
अगर कोई और धंधा कर अपना परिवार चला रहे हैं तो फूलमाला से उनका स्वागत किया जायेगा. अगर कोई काम नहीं कर रहे तो यह पता लगायें कि वे आखिर कर क्या रहे हैं, कैसे उनकी जिंदगी कट रही है. उन्होंने पुलिस अधिकारी व उत्पाद विभाग को सचेत करते कहा कि अगर ऐसा कोई रैकेट पकड़ में आया तो आपलोगों की खैर नहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










