पूर्व उप सरपंच की गोली मार हत्या
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :14 Dec 2016 6:29 AM
विज्ञापन

त्रिवेणीगंज : घात लगाये बैठे अज्ञात अपराधियों ने मंगलवार की शाम लतौना दक्षिण पंचायत अंतर्गत तितुआहा वार्ड नंबर 13 निवासी वीरेंद्र यादव की गोली मार कर हत्या कर दी. 45 वर्षीय वीरेंद्र त्रिवेणीगंज बाजार से शाम करीब छह बजे साइकिल से गांव लौट रहे थे. इसी दौरान त्रिवेणीगंज-तितुआहा सड़क मार्ग पर शिवनगर गांव के पोखर […]
विज्ञापन
त्रिवेणीगंज : घात लगाये बैठे अज्ञात अपराधियों ने मंगलवार की शाम लतौना दक्षिण पंचायत अंतर्गत तितुआहा वार्ड नंबर 13 निवासी वीरेंद्र यादव की गोली मार कर हत्या कर दी.
45 वर्षीय वीरेंद्र त्रिवेणीगंज बाजार से शाम करीब छह बजे साइकिल से गांव लौट रहे थे. इसी दौरान त्रिवेणीगंज-तितुआहा सड़क मार्ग पर शिवनगर गांव के पोखर के पास पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. पीठ में गोली लगने से बुरी तरह जख्मी हुए वीरेंद्र को ग्रामीण व परिजनों के सहयोग से तत्काल इलाज के लिए रेफरल अस्पताल त्रिवेणीगंज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस ने मामले की तत्काल छानबीन शुरू कर दी है. घटना का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है. गौरतलब है कि मृतक वीरेंद्र पूर्व में लतौना दक्षिण पंचायत के उप सरपंच भी रह चुके थे. मृतक की पत्नी अनुष देवी आशा है.
त्रिवेणीगंज-तितुआहा सड़क मार्ग पर शिवनगर गांव स्थित पोखर के पास की घटना
जमीन विवाद में दिया गया वारदात को अंजाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










