नाटकीय तरीके से शव को लेकर भागे परिजन

छातापुर : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छातापुर में शनिवार को एक नाटकीय तरीके से घटना घटित होने का मामला सामने आया है. भीड़ के साथ आई एक महिला को उपचार के लिए यह कह कर भरती कराया गया कि उसके पेट में दर्द है. ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डाॅ शंकर कुमार जब उक्त महिला का उपचार […]
छातापुर : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छातापुर में शनिवार को एक नाटकीय तरीके से घटना घटित होने का मामला सामने आया है. भीड़ के साथ आई एक महिला को उपचार के लिए यह कह कर भरती कराया गया कि उसके पेट में दर्द है. ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डाॅ शंकर कुमार जब उक्त महिला का उपचार के लिए वहां पहुंचे तो महिला मृत अवस्था में थी. चिकित्सक के अनुसार महिला ने विषपान कर लिया था और मृत अवस्था में ही वाहन पर लाद कर पीएचसी लाया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सक द्वारा स्थानीय पुलिस को तत्काल ही सूचना दी गई. लेकिन पुलिस के पहुंचने के पूर्व ही महिला के साथ आई भीड़ पीएचसी से शव को लेकर भाग निकलने में सफल हो गई. वहीं पीएचसी में तैनात सुरक्षा गार्ड भी मूक दर्शक बनी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










