डीइओ कार्यालय के प्रधान लिपिक व कर्मी निलंबित

सुपौल : जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में तैनात अधिकारी व कर्मी हम नहीं सुधरेंगे के तर्ज पर जिले में कार्य कर रहे हैं. अपने मनमाने रवैये और गलत कार्यों के लिए हमेशा से ही यह कार्यालय सुर्खियों में रहा है. हाल के दिनों में सरकार द्वारा मनमाने ढ़ंग से कार्य करने एवं सरकारी आदेश […]
सुपौल : जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में तैनात अधिकारी व कर्मी हम नहीं सुधरेंगे के तर्ज पर जिले में कार्य कर रहे हैं. अपने मनमाने रवैये और गलत कार्यों के लिए हमेशा से ही यह कार्यालय सुर्खियों में रहा है. हाल के दिनों में सरकार द्वारा मनमाने ढ़ंग से कार्य करने एवं सरकारी आदेश की अवहेलना के आरोप में कई अधिकारियों के विरुद्ध निलंबन सहित अन्य कई कार्रवाई की जा चुकी है. बावजूद इसके अधिकारी व कर्मियों की कार्यशैली में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हो रहा है.
गत माह सरकार द्वारा विभागीय आदेश का अनुपालन नहीं करने एवं आवंटन के बावजूद शिक्षकों को नियत समय पर वेतन का भुगतान नहीं करने के आरोप में जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना को निलंबित भी कर दिया गया. लेकिन इस कार्रवाई के बावजूद यहां के अधिकारी व कर्मी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं.
इसी कड़ी में विभागीय आदेश की अवहेलना, अनुशासनहीनता एवं स्वेच्छाचारिता से कार्य करने के आरोप में एक बार फिर इस कार्यालय के दो कर्मियों पर निलंबन की गाज गिरी है. क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक कोसी प्रमंडल सहरसा प्रभाकर सिंह ने जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के प्रधान लिपिक नरेश प्रसाद एवं स्थापना शाखा के लिपिक विजय कुमार मंडल को विभागीय कार्यवाही के अधीन रखते हुए पत्र निर्गत की तिथि से निलंबित कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










