अपहृत शिक्षिका बरामद छानबीन में जुटी पुलिस

छातापुर : प्रखंड क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय पट्टीरतनसार की अपहृता शिक्षिका को पुलिस ने सूचना के 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिया. गुप्त सूचना के आधार पर छातापुर थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में की गई छापेमारी में सहरसा स्थित मत्सगंधा के समीप से 47 वर्षीया शिक्षिका कुमारी रीता को सकुशल बरामद […]
छातापुर : प्रखंड क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय पट्टीरतनसार की अपहृता शिक्षिका को पुलिस ने सूचना के 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिया. गुप्त सूचना के आधार पर छातापुर थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में की गई छापेमारी में सहरसा स्थित मत्सगंधा के समीप से 47 वर्षीया शिक्षिका कुमारी रीता को सकुशल बरामद करते एक नामजद अभियुक्त विरेंद्र चौधरी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. मामले में शिक्षिका के पुत्र अरविंद कुमार के आवेदन पर मंगलवार को थाना कांड संख्या 362/16 दर्ज किया गया था. जिसमें सहरसा वार्ड नंबर 35 स्थित संतनगर निवासी मुकेश कुमार उर्फ राहुल कुमार एवं विपिन कुमार तथा छातापुर थानाक्षेत्र के पट्टीरतनसार निवासी विरेंद्र चौधरी को नामजद अभियुक्त बनाया गया था.
पुलिस ने बताया कि मंगलवार की शाम हुई घटना के बाद बरामदगी को लेकर एसपी सुपौल स्वयं ही मॉनिटरिंग कर रहे थे. जिनके पहल पर सहरसा पुलिस के सहयोग से बरामदगी में सफलता मिली. गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत तथा बरामद शिक्षिका को 164 के तहत बयान हेतु न्यायालय सुपौल भेजा गया है. जबकि मामले के अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही हैु दर्ज प्राथमिकी के अनुसार अपहृता विद्यालय के समीप ही किराये के मकान में रहती है. मंगलवार की शाम लाल रंग की स्कार्पियो जिसका नंबर डब्ल्यू बी 20 एच 3874 में चार-पांच लोगों के साथ घात लगातार बैठा था. मौका पाकर वह शिक्षिका को जबरन वाहन में बैठा लिया और भाग निकला. बताया गया है कि घटना का मास्टर माइंड मुकेश कुमार उर्फ राहुल इससे पूर्व भी मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दिया था. इस संदर्भ में पूछने पर थानाध्यक्ष श्री मिश्र ने बताया कि घटना के मुख्य अभियुक्त मुकेश कुमार सहित अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है. शिक्षिका का बयान दर्ज होने के बाद घटना में और भी लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










