मसूर बीज लूट मामले में प्राथमिकी दर्ज

Updated at :06 Dec 2016 6:25 AM
विज्ञापन
मसूर बीज लूट मामले में प्राथमिकी दर्ज

निर्मली : थानाक्षेत्र अंतर्गत हरियाही पेट्रोल पंप के समीप रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक पर राष्ट्रीय बीज निगम मधुबनी का 66 क्विंटल मसूर बीज लूट लिये जाने को लेकर सोमवार को क्षेत्रीय प्रबंधक अभिनव पांडे द्वारा एक आवेदन निर्मली थाना को दिया गया है. दिये गए आवेदन में कहा गया है कि […]

विज्ञापन

निर्मली : थानाक्षेत्र अंतर्गत हरियाही पेट्रोल पंप के समीप रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक पर राष्ट्रीय बीज निगम मधुबनी का 66 क्विंटल मसूर बीज लूट लिये जाने को लेकर सोमवार को क्षेत्रीय प्रबंधक अभिनव पांडे द्वारा एक आवेदन निर्मली थाना को दिया गया है. दिये गए आवेदन में कहा गया है कि गत चार दिसंबर 2016 को राष्ट्रीय बीज निगम मधुबनी द्वारा 66 क्विंटल मसूर बीज को ट्रक के द्वारा राष्ट्रीय बीज निगम पूर्णिया कार्यालय भेजा रहा था.

रास्ते में एनएच 57 पर हरियाही गांव के निकट ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने से ट्रक पर रखे बीज को अज्ञात लोगों के द्वारा लूट लिया गया. प्राप्त आवेदन के आलोक में थानाध्यक्ष मो नजीम उद्दीन ने बताया कि अज्ञात लोगों के विरूद्ध थाना कांड संख्या 114/16 दर्ज किया गया है. कहा कि घटना की छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन