दुकान का शटर तोड़ कर चोरी

Updated at :04 Dec 2016 5:58 AM
विज्ञापन
दुकान का शटर तोड़ कर चोरी

सुपौल : पिपरा थाना क्षेत्र के निर्मली बाजार में शुक्रवार की रात्री आदित्य इलेक्ट्रॉनिक्स व मोबाइल दुकान का चोरों ने शटर तोड़कर लाखों की संपत्ति उड़ा ले गये. इस बाबत दुकान मालिक सुनील कुमार ने बताया कि हर रोज कि तरह शुक्रवार को भी रात नौ बजे दुकान बंद कर अपने घर चले गये थे. […]

विज्ञापन

सुपौल : पिपरा थाना क्षेत्र के निर्मली बाजार में शुक्रवार की रात्री आदित्य इलेक्ट्रॉनिक्स व मोबाइल दुकान का चोरों ने शटर तोड़कर लाखों की संपत्ति उड़ा ले गये. इस बाबत दुकान मालिक सुनील कुमार ने बताया कि हर रोज कि तरह शुक्रवार को भी रात नौ बजे दुकान बंद कर अपने घर चले गये थे.

चोरी घटना की जानकारी तब मिली जब सुबह में बगल के दुकानदारों ने अपने दुकान खोलने आये तो देखा गया कि दुकान का शटर तोड़ा हुआ था. सूचना मिलते ही दुकान पर पहुंचे तो पाया गया कि दुकान से 20 मोबाईल, कंप्यूटर सेट, सात पंखा, एक मोटर व दुकान में रखे पांच हजार रुपये सहित कुछ सामान गायब पाये गये. घटना की सूचना पिपरा पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर घटना की जांच करने में लग गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन