ट्रक ने महिला को रौंदा, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

सुपौल : सदर थाना क्षेत्र के कर्णपुर पंचायत में शनिवार की सुबह एक महिला मजदूर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. मृत महिला मजदूर कर्णपुर पंचायत के संथाल टोला निवासी चंद्रशेखर हेंब्रम की पत्नी रूकमनी देवी थी. मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सुपौल- सहरसा मुख्य पथ सहित कर्णपुर-राजनपुर पथ को करीब चार घंटे तक […]
सुपौल : सदर थाना क्षेत्र के कर्णपुर पंचायत में शनिवार की सुबह एक महिला मजदूर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. मृत महिला मजदूर कर्णपुर पंचायत के संथाल टोला निवासी चंद्रशेखर हेंब्रम की पत्नी रूकमनी देवी थी. मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सुपौल- सहरसा मुख्य पथ सहित कर्णपुर-राजनपुर पथ को करीब चार घंटे तक जाम रख कर प्रदर्शन किया. ग्रामीण वाहन चालकों की तेज रफ्तार पर प्रशासन की उदासीनता को लेकर आक्रोशित थे. इस दौरान ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के विरुद्ध जम कर नारेबाजी की. चार घंटा तक सड़क जाम रहने के कारण राहगीरों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










