शराब के साथ एक पकड़ाया

त्रिवेणीगंज : थाना पुलिस ने चिलौनी नदी पुल के समीप से सोमवार की रात्रि शराब के साथ एक कारोबारी को रंगे हाथ धर दबोचा. कारोबारी के साथ से बरामद शराब में व्हाईट एंड ब्लू अंग्रेजी शराब के 180 एमएल के 12 बोतल एवं 750 एमएल के तीन बोतल शामिल है. बरामद बोतल पर मेड इन […]
त्रिवेणीगंज : थाना पुलिस ने चिलौनी नदी पुल के समीप से सोमवार की रात्रि शराब के साथ एक कारोबारी को रंगे हाथ धर दबोचा. कारोबारी के साथ से बरामद शराब में व्हाईट एंड ब्लू अंग्रेजी शराब के 180 एमएल के 12 बोतल एवं 750 एमएल के तीन बोतल शामिल है. बरामद बोतल पर मेड इन पंजाब अंकित है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की रात्रि बाजार क्षेत्र के चिलौनी नदी पुल से पूरब जदिया-त्रिवेणीगंज सड़क मार्ग में बैग के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया.
साथ ही पुलिस ने बैग की तलाशी के दौरान उसमें बिक्री के उद्देश्य से रखी शराब की बोतल पाया. पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति ने अपना नाम बाजार क्षेत्र के पतरघट वार्ड नंबर13 निवासी श्याम कुमार गुप्ता बताया. थानाध्यक्ष श्री झा ने बताया कि वह थाना क्षेत्र के मेढ़िया गांव निवासी जीतन यादव से शराब लेकर बाजार क्षेत्र के ग्राहकों को डिलेवरी करता है. छापेमारी दल में थानाध्यक्ष समेत सीआईएसटी समेत अन्य पुलिस शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










