नोटबंदी से कालाबाजारी करनेवालों की कट रही चांदी

Updated at :27 Nov 2016 3:38 AM
विज्ञापन
नोटबंदी से कालाबाजारी करनेवालों की कट रही चांदी

वीरपुर : नेपाली नागरिक के रुपये भारतीय बैंकों में धड़ल्ले से जमा किये जा रहे हैं. इस बात को लेकर सीमावर्ती इलाके में स्थापित बैंक शाखाओं के प्रबंधक जहां उदासीन हैं. वहीं कालेधन को सफेद करने का सिलसिला जारी है. पीएम के द्वारा 500 व एक हजार रुपये की मान्यता रद्द किये जाने की घोषणा […]

विज्ञापन

वीरपुर : नेपाली नागरिक के रुपये भारतीय बैंकों में धड़ल्ले से जमा किये जा रहे हैं. इस बात को लेकर सीमावर्ती इलाके में स्थापित बैंक शाखाओं के प्रबंधक जहां उदासीन हैं. वहीं कालेधन को सफेद करने का सिलसिला जारी है. पीएम के द्वारा 500 व एक हजार रुपये की मान्यता रद्द किये जाने की घोषणा के बाद से ही नेपाल से लगे भारतीय प्रभाग में नेपाली नोटों का प्रचलन जहां बढ़ गया है. वहीं नेपाल में रहने वाले बड़े कारोबारी भारत में रहने वाले अपने संबंधियों के माध्यम से अपने खातों में ऐसे नोटों को जमा करवाने में लगे हैं. सीमावर्ती क्षेत्रों में पांच सौ व हजार रुपये के पुराने नोटों को नेपाली नोटों में बदलने का कारोबार बेरोक-टोक जारी है. ऐसे कारोबारी नेपाल व भारतीय प्रभाग के बैंकों में अपनी सांठ-गांठ बनाये हुए हैं .

नेपाली हजार रूपये के नेपाली नोट को सीमावर्ती क्षेत्रों के भारतीय बाजारों में 600 रुपये के मान्यता के साथ आराम से खपाया जा रहा है. साथ ही हर तरह की खरीदारी की जा सकती है. वहीं इस कारोबार में कारोबारियों को खड़े-खड़े एक हजार रुपये में चार सौ रुपये का मुनाफा हो रहा हैं. इस कारोबार में कारोबारियों के मार्फत बड़े पैमाने पर सीमावर्ती क्षेत्रों में काले धन को सफेद करने वालों का काला धंधा बड़े पैमाने पर फल-फूल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन