हत्या के मामले में एक गिरफ्तार

छातापुर : जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार आनंद गुरुवार को राजेश्वरी पूर्वी पंचायत पहुंचे, जहां उन्होंने हत्या के शिकार युवा व्यवसायी दिपेंद्र कुमार यादव के घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. अध्यक्ष ने घटना के संदर्भ में अब हुई कार्रवाई को लेकर डीएसपी त्रिवेणीगंज से दूरभाष पर बात की और घटना में शामिल सभी […]
छातापुर : जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार आनंद गुरुवार को राजेश्वरी पूर्वी पंचायत पहुंचे, जहां उन्होंने हत्या के शिकार युवा व्यवसायी दिपेंद्र कुमार यादव के घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. अध्यक्ष ने घटना के संदर्भ में अब हुई कार्रवाई को लेकर डीएसपी त्रिवेणीगंज से दूरभाष पर बात की और घटना में शामिल सभी हत्यारों को चिह्नित कर उसे सजा दिलाने का आग्रह किया. उन्होंने बताया कि डीएसपी द्वारा मामले में वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर सभी हत्यारों को जल्द ही जेल भेजने तथा उसे सजा दिलाने का भरोसा दिया गया है.
मौके पर स्थानीय मुखिया धर्मदेव यादव, जदयू पंचायत अध्यक्ष अशोक ठाकुर, धनुषधारी मेहता, भूपेंद्र यादव, गजेंद्र यादव मौजूद थे, गौरतलब है कि राजेश्वरी ओपी क्षेत्र स्थित गोचर हाट में बीते रविवार की देर रात एक युवा व्यवसायी 23 वर्षीय दिपेंद्र कुमार यादव की हत्या कर उसके शव को नहर के किनारे फेंक दिया गया. घटना के आक्रोश में बाजार बंद, सड़क जाम से लेकर ओपी पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया. डीएसपी त्रिवेणीगंज के साथ पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर देखने आयी भीड़ में मौजूद कैनजारा निवासी
विकास कुमार यादव को हिरासत में लेने के बाद, मृतक के बड़े भाई रूपेश कुमार यादव के फर्द बयान पर कांड संख्या 355/16 अंकित किया. जिसमें हिरासत में लिये गये विकास कुमार को एकमात्र नामजद अभियुक्त बनाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










