बांस के सहारे बिजली आपूर्ति

Updated at :23 Nov 2016 4:11 AM
विज्ञापन
बांस के सहारे बिजली आपूर्ति

विभाग उदासीन. शॉट सर्किट से होती है अगलगी की घटना राघोपुर प्रखंड अंतर्गत परमानंदपुर पंचायत के वार्ड नंबर 15 में विभागीय लापरवाही के कारण बिजली के खंभे के बदले बांस के सहारे बिजली की आपूिर्त की जा रही है. पोल जगह- जगह बेकार पड़ा हुआ है. करजाइन : एक तरफ सरकार अंतिम घर तक बिजली […]

विज्ञापन

विभाग उदासीन. शॉट सर्किट से होती है अगलगी की घटना

राघोपुर प्रखंड अंतर्गत परमानंदपुर पंचायत के वार्ड नंबर 15 में विभागीय लापरवाही के कारण बिजली के खंभे के बदले बांस के सहारे बिजली की आपूिर्त की जा रही है. पोल जगह- जगह बेकार पड़ा हुआ है.
करजाइन : एक तरफ सरकार अंतिम घर तक बिजली पहुंचाने के लिए कई तरह के योजना चला कर लाखों करोड़ों रुपये खर्च कर रही है. हर जगह आपको नया-नया बिजली का खंभा और उस पर लगा बिजली कर तार भी लगा हुआ मिल जायेगा. सरकार द्वारा संचालित योजना पर विभाग ने संवेदक को चयनित कर हर जगह काम शुरू करा दिया है.
लगभग काम हर जगह हो भी रहा है. लेकिन संवेदक के मनमानी और बिजली विभाग की लापरवाही के चलते यह काम सिर्फ एक खानापूर्ति बन कर रह गई है. ऐसे ही राघोपुर प्रखंड के परमानंदपुर पंचायत के वार्ड नंबर 15 में देखा गया है. यहां संवेदक के मनमानी वह विभाग की लापरवाही को दर्शाता है. यहां संवेदक के द्वारा बिजली के खंभे के बदले बांस बल्ले के सहारे बिजली के तार ले जाकर उपभोक्ताओं को बिजली मुहैया करायी जा रही है. लगभग आधा किलोमीटर तक बिजली का तार सिर्फ बांस के खंभे के सहारे ही लटका हुआ है जो किसी बड़े हादसे को आमंत्रण दे रहा है, जबकि विभागीय विद्युत खंभा जगह जगह बेकार पड़ा हुआ है.
बावजूद इसके विभाग का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है. जबकि बिजली के पोल और तार जर्जर रहने के चलते दिन प्रतिदिन बिजली तार के चिंगारी से कई गांवों में आग लग चुकी है और लोगो का घर जल कर राख हो गया है.
हाल ही के दिनों में बायसी पंचायत के पंसस शंकर गुरमैता के घर बिजली के चिंगारी से आग लगने से एक ही परिवार के पांच घर सहित गाड़ी कृषि यंत्र अनाज सहित लाखों रुपये का सामान जल गये थे. इस घटना का खौफनाक दृश्य लोगों के नजर से समाप्त भी नहीं हुआ कि मात्र तीन दिन बाद ही पिपराही पंचायत के धर्मपट्टी गांव में फिर बिजली की चिंगारी से शिव नारायण मंडल , रविंद्र मंडल आदि सहित पांच लोगों के पांच घर व घर में रखे लाखों रुपये के सामान जल गये. फिर भी बिजली विभाग के अधिकारी मौन हैं. साथ ही उक्त समस्या से निजात दिलाये जाने की दिशा में किसी प्रकार का पहल नहीं कर रहे हैं.
इस बावत बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता ने पूछने पर बताया कि उक्त मामले की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है. यदि ऐसा है तो उक्त मामले की जांच कर वहां की आपूर्ति बंद कर दी जायेगी और नया पोल लगाकर फिर आपूर्ति बहाल की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन