पेनाल्टी सूट के बाद मैच का निकला निर्णय

त्रिवेणीगंज : बीएनएमयू मधेपुरा के द्वारा प्रायोजित एवं अनुपलाल यादव महाविद्यालय परिसर में आयोजित अंतर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को खेला गया. फाइनल मैच का मुकाबला अनुपलाल यादव महाविद्यालय टीम एवं केपी कॉलेज टीम के बीच हुआ. खेल के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया. खेल के […]
त्रिवेणीगंज : बीएनएमयू मधेपुरा के द्वारा प्रायोजित एवं अनुपलाल यादव महाविद्यालय परिसर में आयोजित अंतर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को खेला गया. फाइनल मैच का मुकाबला अनुपलाल यादव महाविद्यालय टीम एवं केपी कॉलेज टीम के बीच हुआ. खेल के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया. खेल के हाफ टाईम से पहले केपी कॉलेज के खिलाड़ी ने एक गोल दाग कर फाइनल मैच में दबदबा बना दिया. लेकिन खेल समाप्ति के करीब 10 मिनट पहले अनुपलाल यादव महाविद्यालय टीम के खिलाड़ी ने जवाबी हमला बोलते एक गोल दाग दिया. खेल बराबरी पर रहने के उपरांत फुटबॉल खेल के नियामानुसार एवं रेफरी व दोनों टीम के कप्तान के निर्णय अनुसार पैनेल्टी सूट का अवसर प्रदान किया गया.
पैनेल्टी सूट में केपी कॉलेज की टीम ने बाजी मारी और फाइनल मैच का मुकाबले में खिताब अपने नाम कर लिया. आगत अतिथियों के द्वारा देर संध्या विजेता एवं उप विजेता टीम के बीच कप प्रदान किया गया. मौके पर विश्व विद्यालय क्रीड़ा पदाधिकारी डॉ शैलेंद्र कुमार, कुलानुशासक विश्वनाथ विवेका, परीक्षा नियंत्रक टीपी कॉलेज डॉ राजीव रंजन, एनएनएसआरकेएस कॉलेज सहरसा के टीम मैनेजर रणवीर कुमार सिंह, केएन कॉलेज राघोपुर के प्राचार्य रामजी यादव, केपी कॉलेज के प्राचार्य महेंद्र प्रसाद खिरहर, महाविद्यालय शाशी निकाय सचिव कपलेश्वर यादव, पूर्व प्रमुख छोटेलाल यादव दिलीप कुमार यादव समेत कॉमनटेटर मनीष कुमार सिंह, तरूण सिंह राठौर, प्रमोद कुमार यादव, रविंद्र कुमार समेत महाविद्यालय के शिक्षक व कर्मी एवं गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










