शताब्दी समारोह के रूप में कांग्रेस कर्मियों ने मनाया स्व इंदिरा गांधी का जन्म दिन

सुपौल : स्थानीय जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जन्म दिवस शताब्दी समारोह के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया. समारोह का शुभारंभ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री डॉ तारानंद सादा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. अपने संबोधन […]
सुपौल : स्थानीय जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जन्म दिवस शताब्दी समारोह के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया. समारोह का शुभारंभ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री डॉ तारानंद सादा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. अपने संबोधन में डॉ सादा ने पूर्व पीएम स्व इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व एवं उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला. साथ ही उन्हें विश्व की अद्वितीय शक्ति की संज्ञा दी. डॉ सादा ने कहा कि स्व गांधी ने सत्ता संभालने के बाद से ही भारत के अंतिम पायदान पर खड़े गरीब व्यक्तियों के उद्धार हेतु गरीबी हटाओं का नारा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










