हरदी बाजार में 15 दिवसीय ऐतिहासिक मेला शुरू

Updated at :20 Nov 2016 5:41 AM
विज्ञापन
हरदी बाजार में 15 दिवसीय ऐतिहासिक मेला शुरू

संबोधित करते विधायक व मौजूद अन्य. सुपौल : सदर प्रखंड अंतर्गत हरदी पश्चिम पंचायत स्थित मां वन देवी दुर्गा स्थान परिसर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले 15 दिवसीय ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ. मेले का उद‍्घाटन विधायक सह विधानसभा संसाधन समिति के सभापति यदुवंश कुमार यादव ने किया. मौके […]

विज्ञापन

संबोधित करते विधायक व मौजूद अन्य.

सुपौल : सदर प्रखंड अंतर्गत हरदी पश्चिम पंचायत स्थित मां वन देवी दुर्गा स्थान परिसर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले 15 दिवसीय ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ. मेले का उद‍्घाटन विधायक सह विधानसभा संसाधन समिति के सभापति यदुवंश कुमार यादव ने किया. मौके पर विधायक ने कहा कि मेला सामाजिक जुड़ाव का सबसे मजबूत माध्यम है. मेला से आपसी भाईचारे में भी वृद्धि होती है. लोक परंपराओं को जीवित रखने में भी मेला का अहम योगदान है. विधायक ने कहा कि पूर्वजों द्वारा जिस तरह से मेले का आयोजन सदियों से किया जाता रहा है. उस परंपरा को आज भी हम बड़ी सिद्दत के साथ निभा रहे हैं. मेले में आये रामलीला की चर्चा करते विधायक ने कहा कि रामलीला समाज में व्याप्त बुराइयों के खिलाफ एक सशक्त माध्यम है.
मौके पर उन्होंने ग्रामीणों द्वारा हरदी बाजार को प्रखंड बनाने की मांग का समर्थन करते हुए इसके लिये प्रयास करने का वचन दिया. इस मुद्दे को वे विधानसभा में उठायेंगे. पूर्व में भी हरदी को प्रखंड बनाने के लिए विधानसभा में आवेदन दिया गया था. समारोह के दौरान कई ग्रामीणों ने अपने वक्तव्य में हरदी को पर्यटन स्थल के रूप में घोषित करने तथा यहां मौजूद उप स्वास्थ्य केंद्र को अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा देने की मांग की. विधायक ने मुद्दे को लेकर विभागीय मंत्री से बातचीत करने का आश्वासन दिया. साथ ही वीर लोरिक की धरती हरदी को पर्यटन स्थल बनाने का समर्थन भी किया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश प्रसाद यादव, मंच संचालन जय शंकर बाबू साहेब एवं धन्यवाद ज्ञापन मेला कमेटी के अध्यक्ष राधेश्याम मंडल ने किया. मौके पर राजद नेता अजय भगत, जिप सदस्य चंचल देवी, राजेंद्र प्रसाद यादव, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार सिंटू, हृदय नारायण मुखिया, जगदीश यादव, मुखिया रामचंद्र कामत, इमामन आलम, मेला सचिव देवेंद्र प्रसाद यादव, पुलिस कैंप प्रभारी सदानंद यादव, रत्नेश कुमार, प्रशम प्रकाश आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन