रंगदारी मांगने के आरोप में एक अभियुक्त गिरफ्तार

Updated at :18 Nov 2016 4:43 AM
विज्ञापन
रंगदारी मांगने के आरोप में एक अभियुक्त गिरफ्तार

मरौना : थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलही गांव से पुलिस ने कांड संख्या- 95/16 के अभियुक्त अरविंद मंडल को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना कांड संख्या- 95/16 के अभियुक्त अरविंद मंडल को बेलही गांव से गिरफ्तार किया गया. मालूम हो कि अरविंद […]

विज्ञापन

मरौना : थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलही गांव से पुलिस ने कांड संख्या- 95/16 के अभियुक्त अरविंद मंडल को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना कांड संख्या- 95/16 के अभियुक्त अरविंद मंडल को बेलही गांव से गिरफ्तार किया गया.

मालूम हो कि अरविंद निर्मली प्रखंड में कार्यरत प्रधान सहायक कामेश्वर पासवान से 10 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में अभियुक्त बनाये गये है. वहीं इस बाबत पूछने पर एसडीपीओ संतोष कुमार ने बताया कि रंगदारी मांगने के मामले में शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही सभी अपराधियों की गिरफ्तारी की जायेगी. गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेजा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन