अपहृता को पुलिस ने किया बरामद

पिपरा : थाना क्षेत्र के पथरा उत्तर पंचायत के जोल्हनियां गांव से अपहृत तीन बच्चों की मां कारी देवी को थानाध्यक्ष शिव कुमार ने निर्मली से बरामद किया है. साथ ही अपहृता का मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद 164 के बयान करवाने की तैयारी में जुटे हैं. मालूम हो कि नारायण पासवान ने गांव के […]
पिपरा : थाना क्षेत्र के पथरा उत्तर पंचायत के जोल्हनियां गांव से अपहृत तीन बच्चों की मां कारी देवी को थानाध्यक्ष शिव कुमार ने निर्मली से बरामद किया है. साथ ही अपहृता का मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद 164 के बयान करवाने की तैयारी में जुटे हैं. मालूम हो कि नारायण पासवान ने गांव के ही सुभाष पासवान पर आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी का अपहरण सुभाष ने कर लिया है. इस बाबत पिपरा थाना में कांड संख्या 173/16 दर्ज कर पुलिस अपहृता को बरामद करने में जुटी थी. वहीं कारी ने बताया कि वे दिल्ली में कई माह से रह रही थी. अपहरण की सूचना मिलने पर दिल्ली से घर लौट रही थी कि निर्मली में पिपरा पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










