चूल्हे से निकली चिनगारी, पांच घर जले

जदिया : जदिया पंचायत के इस्लामपुर गांव के वार्ड नंबर 14 में मंगलवार की रात चूल्हे से निकली चिनगारी ने पांच परिवार के सात घर को लील लिया. इस घटना में मो तालीम, मो नजीम, मो सजीम, मो इश्ताक व मो सगीर का घर सहित मुर्गा-मुर्गी, बकरी, साइकिल, सोलर लाइट, अनाज, कपड़ा, बरतन, जेवरात सहित […]
जदिया : जदिया पंचायत के इस्लामपुर गांव के वार्ड नंबर 14 में मंगलवार की रात चूल्हे से निकली चिनगारी ने पांच परिवार के सात घर को लील लिया. इस घटना में मो तालीम, मो नजीम, मो सजीम, मो इश्ताक व मो सगीर का घर सहित मुर्गा-मुर्गी, बकरी, साइकिल, सोलर लाइट, अनाज, कपड़ा, बरतन, जेवरात सहित नकद जल गया.
मंगलवार की 10 बजे रात्रि घटित हुई इस अगलगी की घटना में लाखों की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है. अगलगी की घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण इस्लामपुर मसजिद में लगे ध्वनि विस्तारक यंत्र से इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी. ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सात घर सहित अन्य सामग्री जल चुका था. इस बाबत सीओ वीरेंद्र कुमार झा ने बताया कि क्षति के आकलन के लिए राजस्व कर्मचारी को स्थल पर भेजा गया हैं. रिपोर्ट मिलते ही चेक के माध्यम से पीड़ित परिवार को सहायता राशि दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










