कर्मियों ने ईमानदारी से काम करने का लिया संकल्प

Updated at :02 Nov 2016 3:45 AM
विज्ञापन
कर्मियों ने ईमानदारी से काम करने का लिया संकल्प

जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने की कार्यक्रम अध्यक्षता सुपौल : राज्य स्तर पर सरकार द्वारा आयोजित सतर्कता अभिचेतना सप्ताह के तहत समाहरणालय स्थित सभागार में संकल्प सभा का आयोजन किया गया. जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अजय कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय के सभी पदाधिकारियों व कर्मचारियों को […]

विज्ञापन

जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने की कार्यक्रम अध्यक्षता

सुपौल : राज्य स्तर पर सरकार द्वारा आयोजित सतर्कता अभिचेतना सप्ताह के तहत समाहरणालय स्थित सभागार में संकल्प सभा का आयोजन किया गया. जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अजय कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय के सभी पदाधिकारियों व कर्मचारियों को भ्रष्टाचार निवारण के संबंध में संकल्प दिलाया गया. इस दौरान सभी अधिकारियों व कर्मियों ने संकल्प लिया कि वे भारत के लोक सेवक होने के नाते सत्य निष्ठा से प्रतिज्ञा करते हैं कि वे अपने कार्यकलापों के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी और पारदर्शिता बनाये रखने के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहेंगे.
जीवन के प्रत्येक क्षेत्र से भ्रष्टाचार का उन्मूलन करने के लिए निर्वाध रूप से कार्य करेंगे. अपने संगठन के विकास और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहते हुए कार्य करेंगे. अपने सामूहिक प्रयासों द्वारा अपने संगठन को गौरवशाली बनायेंगे तथा अपने देश वासियों को सिद्धांतों पर आधारित सेवा प्रदान करेंगे.
उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि वे अपने कर्तव्य का पालन पूरी ईमानदारी से एवं भय अथवा पक्षपात के बिना करेंगे. जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने बताया कि बिहार सरकार के निगरानी विभाग पटना द्वारा पूरे राज्य में 31 अक्तूबर से पांच नवंबर तक सतर्कता अभिचेतना सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है. इसी के तहत राज्य के सभी लोक सेवकों को भ्रष्टाचार निवारण के संबंध में संकल्प लेने के लिए निदेशित किया गया है.
जिसके तहत जिले के सभी कार्यालयों में पदाधिकारी, कार्यालय प्रधान एवं कर्मचारियों को संकल्प दिलाया जाना है. संकल्प सभा में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी विमल कुमार मंडल, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार सहित समाहरणालय के सभी पदाधिकारी, सभी शाखाओं के प्रधान सहायक तथा कर्मी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन