16 दिन बाद किशोर बरामद
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :30 Oct 2016 5:31 AM
विज्ञापन

सफलता. 13 अक्तूबर को किया गया था अपहरण बीते 13 अक्तूबर को फिरौती के लिए हथियार के बल पर किशोर का अपहरण कर लिया गया था. इसके बाद पुलिस ने 16 दिन बाद उसे सकुशल बरामद कर लिया. छातापुर : थाना क्षेत्र के भट्टावारी से बीते 13 अक्तूबर को फिरौती के लिए अपहृत किशोर को […]
विज्ञापन
सफलता. 13 अक्तूबर को किया गया था अपहरण
बीते 13 अक्तूबर को फिरौती के लिए हथियार के बल पर किशोर का अपहरण कर लिया गया था. इसके बाद पुलिस ने 16 दिन बाद उसे सकुशल बरामद कर लिया.
छातापुर : थाना क्षेत्र के भट्टावारी से बीते 13 अक्तूबर को फिरौती के लिए अपहृत किशोर को पुलिस ने 16 दिन बाद नन्ही टोला से शुक्रवार की शाम बरामद कर लिया. बरामद किशोर की न्यायालय में सुपुर्दगी के लिए शनिवार को पुलिस अभिरक्षा में सुपौल ले जाया गया. अपहरणकर्ताओं द्वारा दो लाख रुपये की फिरौती के लिए हथियार के बल पर किये गये किशोर के अपहरण की घटना के बाद सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस परेशान थी. खोजबीन के क्रम में मामले के अनुसंधानकर्ता संजय कुमार ने थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर इसी थाना क्षेत्र के नन्ही टोला में छापेमारी कर बरामद कर लिया.
मामले में अपहृत किशोर संजय कुमार सिंह के पिता अशोक सिंह के आवेदन पर आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध कांड संख्या 321/16 दर्ज कराया था. भादवि की धारा 363, 365, 120 बी के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस खोजबीन में जुटी हुई थी. प्राथमिकी में बताया गया है कि नन्ही टोला निवासी बुंदेल सिंह, वीरेंद्र सिंह, बुद्धूराम सिंह, राज किशोर सिंह, नीरज सिंह व मुकेश सिंह ने हथियार के बल पर किशोर संजय कुमार सिंह का अपहरण कर लिया और चार पहिया वाहन के सहारे भाग निकला. अपहरण की घटना के बाद से अपहृत के मोबाइल पर संपर्क नहीं हो पा रहा था, लेकिन मामले में नामजद अभियुक्त बुंदेल सिंह के मोबाइल नंबर 7739928215 से दो लाख रुपये फिरौती के रूप में देने की मांग की गयी. साथ ही फिरौती की मांग करने के बाद उक्त मोबाइल फोन को स्विच आॅफ कर दिया गया. पीड़ित पिता ने प्राथमिकी में गत पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर भी दुश्मनी से अपहरण की घटना को अंजाम देने की आशंका जाहिर की है. इधर, मामले के अनुसंधानकर्ता सह सअनि संजय कुमार ने बताया कि अपहृत किशोर के 164 का बयान न्यायालय में दर्ज कराने के लिए सुपौल लाया गया है. वरीय अधिकारियों से दिशा निर्देश मिलने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










