मारपीट कर किया जख्मी

सुपौल : सदर प्रखंड के हरदी चौधारा पूरब वार्ड नंबर दस स्थित शनिवार को हुई मारपीट की घटना में एक जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों द्वारा जख्मी को सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों द्वारा जख्मी महेंद्र यादव का उपचार किया जा रहा है. मारपीट की घटना के मामले में जख्मी महेंद्र ने सदर थाना […]
सुपौल : सदर प्रखंड के हरदी चौधारा पूरब वार्ड नंबर दस स्थित शनिवार को हुई मारपीट की घटना में एक जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों द्वारा जख्मी को सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों द्वारा जख्मी महेंद्र यादव का उपचार किया जा रहा है. मारपीट की घटना के मामले में जख्मी महेंद्र ने सदर थाना को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. दिये आवेदन में बताया कि शनिवार को वे अपने दरवाजे पर बैठे थे. उनके दरवाजे के आगे सरकारी जमीन डगर स्वरूप है.
जहां रामवल्लभ यादव, विजेंद्र यादव, नारायण यादव, चेतन कुमार, गुंजन देवी, सोनम कुमारी, मुन्नी कुमारी सहित अन्य लोगों द्वारा सरकारी जमीन को बांस बल्ला से घेरने का कार्य किया जा रहा था. जबकि उक्त डगर का उपयोग सरकारी रास्ता बना हुआ है. जहां वर्षों से उक्त जमीन उनके व आस पड़ोस के लोगों के आवागमन का जरिया बना हुआ है. महेंद्र ने यह भी बताया कि रास्ता घेरे जाने का कार्य का विरोध करने पर रामबल्लभ यादव सहित उक्त सभी लोगों द्वारा उनको मारपीट कर जख्मी कर दिया. साथ ही मारपीट के क्रम में उनके कुरता के जेब से 11 हजार रुपये भी छीन लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










