आज सात घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :05 Sep 2016 4:43 AM
विज्ञापन

जिला मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्र में होती है परेशानी शहर के तीनों फीडर को अलग करने का होगा काम सुपौल : जिला मुख्यालय स्थित गौरवगढ़ नहर के समीप क्रॉसिंग की समस्या को समाप्त कर बिजली के सभी फीडरों को अलग कर दिया जायेगा. इस कार्य को लेकर सोमवार को शहर में करीब 07 घंटे […]
विज्ञापन
जिला मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्र में होती है परेशानी
शहर के तीनों फीडर को अलग करने का होगा काम
सुपौल : जिला मुख्यालय स्थित गौरवगढ़ नहर के समीप क्रॉसिंग की समस्या को समाप्त कर बिजली के सभी फीडरों को अलग कर दिया जायेगा. इस कार्य को लेकर सोमवार को शहर में करीब 07 घंटे तक आपूर्ति बाधित रहेगी. जानकारी अनुसार शहर के टाउन- टू 11 केबी फीडर, परसरमा 33 केबी फीडर एवं बरूआरी 11 केबी फीडर का गौरवगढ़ नहर के समीप क्रॉसिंग होता है. किसी एक फीडर में गड़बड़ी आ जाने के बाद इसे दुरुस्त करने के लिये इन तीनों फीडरों में आपूर्ति बाधित करने की विवशता बनी रहती है. इसी समस्या से उपभोक्ताओं को निजात दिलाने के उद्देश्य से विभाग ने तीनों फीडर को अलग करने का निर्णय लिया है.
बोले कार्यपालक अभियंता
विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रशांत कुमार मंजू ने बताया कि तीनों फीडर का क्रॉसिंग स्थल एक ही स्थान पर रहने की वजह से किसी एक फीडर में गड़बड़ी आने पर तीनों फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित करने की बाध्यता से अब छुटकारा मिल जायेगा. उन्होंने बताया कि इस कार्य को पूरा करने के लिये सोमवार को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 05 बजे के बीच बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.
बोले सहायक अभियंता
वहीं सहायक अभियंता मदन कुमार ने बताया कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति के प्रति विभाग संकल्पित है. इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिये विभाग द्वारा यह कदम उठाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










