कला में 384 सीट, 512 का लिया नामांकन
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :22 Jul 2016 4:22 AM
विज्ञापन

टॉपर घोटाला. जांच के दौरान 18 बिंदुओं पर किया गया बारीकी से अवलोकन इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में टॉपरों की पोल खुलने के बाद वित्त रहित कॉलेजों की जांच शुरू हो गयी. गुरुवार को नपं स्थित अशर्फी दास साहु समाज महिला इंटर महाविद्यालय की जांच टीम के सदस्यों ने की. निर्मली : इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में […]
विज्ञापन
टॉपर घोटाला. जांच के दौरान 18 बिंदुओं पर किया गया बारीकी से अवलोकन
इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में टॉपरों की पोल खुलने के बाद वित्त रहित कॉलेजों की जांच शुरू हो गयी. गुरुवार को नपं स्थित अशर्फी दास साहु समाज महिला इंटर महाविद्यालय की जांच टीम के सदस्यों ने की.
निर्मली : इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में टॉपरों की पोल खुलने के बाद वित्त रहित कॉलेजों की जांच प्रारंभ कर दी गयी है. इसी क्रम में गुरुवार को खलबली मच गयी जब नगर पंचायत स्थित अशर्फी दास साहु समाज महिला इंटर महाविद्यालय का निरीक्षण करने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सचिव अनूप कुमार सिन्हा द्वारा गठित पांच सदस्यीय जांच टीम स्थलीय निरीक्षण करने महाविद्यालय पहुंचे. जांच टीम के प्रभारी सह एडीएम अरुण कुमार के नेतृत्व में जांच टीम द्वारा 18 बिन्दुओं पर महाविद्यालय से संबंधित दस्वावेजों की जांच की.
इस दौरान निर्धारित मानकों के आधार पर महाविद्यालय में कई कमियां पायी गयी. जांच टीम द्वारा अमीन को नापी का निर्देश दिया गया. तत्पश्चात कनीय अभियंता प्रमोद ब्रह्मचारी ने भवन का जायजा लिया. जिसमें महाविद्यालय भवन मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया. महाविद्यालय भवन में सात कमरे थे. जिसमें चार कमरों में प्रशिक्षण कार्य, एक में कार्यालय व अन्य दो कमरों में एक पुस्तकालय व एक कमरा प्राचार्य कक्ष के रूप में उपयोग किया जा रहा है
.
जांच के दौरान पाया कि महाविद्यालय में निर्धारित मानकों के अनुरूप संकाय कला में 384 व विज्ञान में 384 छात्राओं का नामांकन होना था, लेकिन नामांकन पंजी के अवलोकन के दौरान सत्र 2015-17 में कला संकाय में 512 एवं विज्ञान संकाय में 82 छात्राओं का नामांकन पाया गया. महाविद्यालय में कार्यरत 23 शिक्षकों के एवज में 18 शिक्षक उपस्थित थे. जबकि कार्यरत 27 शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के एवज में 21 शिक्षकेत्तर कर्मचारी ही उपस्थित पाये गए. साथ ही शिक्षकों से इस महाविद्यालय में कार्यरत होने तथा किसी अन्य जगह पर कार्य नहीं करने के लिए शपथ पत्र भी भरवाया.
वहीं जांच के क्रम में पाया गया कि महाविद्यालय के पास निर्मली मौजा में 26 कट्ठा 9 धुर एवं किसनपुर अंचल अन्तर्गत आसनपुर कुपहा मौजा में 5 बीघा 5 कट्ठा 9 धुर 15 धुरकी जमीन उपलब्ध है. महाविद्यालय परिसर में दो शौचालय देखा गया. जबकि शुद्ध पेयजल की सुविधा का अभाव पाया गया. जांच टीम के प्रभारी सह एडीएम अरुण कुमार ने बताया कि जांच प्रतिवेदन को डीएम व बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को समर्पित किया जायेगा.
जांच टीम में जांच दल के प्रभारी पदाधिकारी रंधीर कुमार, पीओ राघवेन्द्र प्रताप सिंह, एसडीओ अरूण कुमार सिंह, एसडीपीओ संतोष कुमार, पुनि राज किशोर बैठा आदि शामिल थे. मौके पर महाविद्यालय के अध्यक्ष प्रो जयप्रकाश साह, प्राचार्य प्रो मनोज कुमार साहु आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










