पुत्र के साथ अपहृत विवाहिता बरामद

जदिया : एक माह पूर्व कोरियापट्टी पूरव पंचायत के हीरापट्टी गांव से अपहृत विवाहिता युवती सहित उनके दो वर्षीय पुत्र को जदिया पुलिस ने महिला थानाध्यक्ष प्रेमलता भूपाश्री के सहयोग से शुक्रवार को सुपौल से बरामद किया. मालूम हो कि 23 जून को हीरापट्टी गांव निवासी अनिल साह की पत्नी अनीता आनंद अपने दो वर्षीय […]
जदिया : एक माह पूर्व कोरियापट्टी पूरव पंचायत के हीरापट्टी गांव से अपहृत विवाहिता युवती सहित उनके दो वर्षीय पुत्र को जदिया पुलिस ने महिला थानाध्यक्ष प्रेमलता भूपाश्री के सहयोग से शुक्रवार को सुपौल से बरामद किया. मालूम हो कि 23 जून को हीरापट्टी गांव निवासी अनिल साह की पत्नी अनीता आनंद अपने दो वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार के साथ गांव के ही प्रिंस कुमार उर्फ भूलन कुमार मंडल के साथ फरार हो गयी थी.
इस मामले को लेकर अनिल साह ने स्थानीय थाना में गांव के ही 9 लोगों के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज कराया था. थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने बताया कि बरामद युवती के मेडिकल जांच हेतु महिला चौकीदार के अभिरक्षा में सदर अस्पताल सुपौल ले जाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










