डीपीओ योजना समेत चार अधिकारियों के विरुद्ध प्रपत्र क गठित

सुपौल : सांसद व विधायक मद की राशि से वर्ष 2013-14 के दौरान जिले में बेंच व डेस्क क्रय में व्यापक पैमाने पर बरती गयी अनियमितता को लेकर डीएम बैद्यनाथ यादव ने वर्तमान जिला योजना पदाधिकारी विधान चंद्र राय समेत चार अधिकारियों के विरुद्ध प्रपत्र क गठित करते हुए कार्रवाई के लिए सरकार को प्रतिवेदित […]
सुपौल : सांसद व विधायक मद की राशि से वर्ष 2013-14 के दौरान जिले में बेंच व डेस्क क्रय में व्यापक पैमाने पर बरती गयी अनियमितता को लेकर डीएम बैद्यनाथ यादव ने वर्तमान जिला योजना पदाधिकारी विधान चंद्र राय समेत चार अधिकारियों के विरुद्ध प्रपत्र क गठित करते हुए कार्रवाई के लिए सरकार को प्रतिवेदित किया है. एजी द्वारा गत वर्ष जांच के बाद बेंच-डेस्क क्रय मामले में बरती गयी अनियमितता व सरकारी राशि के दुरुपयोग की पुष्टि होन तथा प्रधान सचिव द्वारा कार्रवाई का आदेश प्राप्त होने के बावजूद करीब एक वर्ष से यह मामला लंबित था.
कार्रवाई की जद में आने वाले अधिकारियों में वर्तमान जिला व योजना पदाधिकारी के अलावा पूर्व के जिला योजना पदाधिकारी प्रकाश यादव, अपर जिला योजना पदाधिकारी दिलीप कुमार तथा स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के कार्यपालक अभियंता श्याम सुंदर पंडित शामिल हैं. डीएम द्वारा की गयी उक्त कार्रवाई के बाद इस मामले में दोषी पाये गये अन्य अधिकारी व कर्मियों के विरुद्ध भी कार्रवाई तय मानी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










