सांसद का क्षेत्रीय दौरा आज से प्रारंभ

Updated at :14 Jul 2016 12:45 AM
विज्ञापन
सांसद का क्षेत्रीय दौरा आज से प्रारंभ

कल तटबंध एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करेंगी सांसद सुपौल : क्षेत्रीय सांसद रंजीत रंजन का दो दिवसीय क्षेत्र दौरा शुक्रवार से प्रारंभ होने जा रहा है. क्षेत्र दौरा के क्रम में सांसद श्री मती रंजन 14 जुलाई को दिल्ली से खुर्दा स्थित अपने आवास पहुंचने के बाद आम जन से मिलेगी. जिसके बाद […]

विज्ञापन

कल तटबंध एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करेंगी सांसद

सुपौल : क्षेत्रीय सांसद रंजीत रंजन का दो दिवसीय क्षेत्र दौरा शुक्रवार से प्रारंभ होने जा रहा है. क्षेत्र दौरा के क्रम में सांसद श्री मती रंजन 14 जुलाई को दिल्ली से खुर्दा स्थित अपने आवास पहुंचने के बाद आम जन से मिलेगी. जिसके बाद वे एक कुमारखंड प्रखंड में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में
भाग लेंगी.
वहीं 15 जुलाई को वे स्थानीय बीएसएस कॉलेज परिसर में आयोजित उज्जवला योजना का शुभारंभ करेंगी. साथ ही लाभार्थियों के बीच नये गैस कनेक्शन का वितरण भी करेंगी. इन सभी कार्यक्रमों के बाद सांसद रंजीत रंजन बकौर पंचायत से लेकर सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड तक कोसी प्रभावित क्षेत्र एवं तटबंध का निरीक्षण करेंगी. 16 जुलाई को सांसद पुन: दिल्ली के लिये रवाना हो जायेंगी. यह जानकारी सांसद के निजी सचिव मो अजीज ने दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन