कार ने मैजिक को मारी ठोकर, दो जख्मी

Updated at :14 Jul 2016 12:44 AM
विज्ञापन
कार ने मैजिक को मारी ठोकर, दो जख्मी

प्रतापगंज : एनएच 57 फोर लेन सड़क पर बुधवार को समान दिशा जा रही होंडा एमेज वाहन ने टाटा मैजिक को पीछे से टक्कर मार दी. जहां होंडा एमेज वाहन में सवार मां-बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना गोविंदपुर पंचायत स्थित गढ़िया से होकर गुजरने वाली एनएच 57 पर हुई. मुजफ्फरपुर से फारबिसगंज […]

विज्ञापन

प्रतापगंज : एनएच 57 फोर लेन सड़क पर बुधवार को समान दिशा जा रही होंडा एमेज वाहन ने टाटा मैजिक को पीछे से टक्कर मार दी. जहां होंडा एमेज वाहन में सवार मां-बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना गोविंदपुर पंचायत स्थित गढ़िया से होकर गुजरने वाली एनएच 57 पर हुई. मुजफ्फरपुर से फारबिसगंज की ओर जा रही होंडा एमेज में सवार सुनील मोटानी एवं उसकी मां एसबी मोटानी ने मंदिर से पूजा अर्चना कर फारबिसगंज लौट रहे थे. इसी क्रम में टाटा मैजिक गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी. ठोकर मारने के बाद होंडा एमेज वाहन दोनों डिवाईडर के बीच पलट गयी.

जानकारी अनुसार वाहन में बैठे सुनील एवं उसकी मां एसबी मोटानी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसे स्थानीय लोगों की मदद से पीएचसी में भरती कराया गया. घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए ड‍्यूटी पर तैनात डॉ अनिल कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया.

वहीं टाटा मैजिक सड़क के नीचे सीधे लुढ़क गया. घटना स्थल पर जमा भीड़ ने बताया कि पीछे से तेज गति से आ रही होंडा एमेज ने टाटा मैजिक को ठोकर मार दिया. घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. चिकित्सक डॉ अनिल कुमार ने बताया कि सुनील की मां को माथे एवं बांए पैर में गहरा जख्म है. वहीं मैजिक के सवारी बाल-बाल बचे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन