दूसरे दिन भी जारी रहा अनशन, बिगड़ी तबीयत
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jul 2016 1:16 AM
सुपौल : शिक्षकों के अंतर बकाया वेतन भुगतान सहित अन्य मामलों के लेकर शनिवार को समाहरणालय द्वारा पर आयोजित बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के सदस्यों द्वारा जारी अनिश्चित कालीन अनशन रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. संघ के जिला सचिव पुष्पराज के नेतृत्व में आयोजित अनशन में शामिल जिला संयुक्त सचिव राजीव कुमार […]
सुपौल : शिक्षकों के अंतर बकाया वेतन भुगतान सहित अन्य मामलों के लेकर शनिवार को समाहरणालय द्वारा पर आयोजित बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के सदस्यों द्वारा जारी अनिश्चित कालीन अनशन रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. संघ के जिला सचिव पुष्पराज के नेतृत्व में आयोजित अनशन में शामिल जिला संयुक्त सचिव राजीव कुमार झा व अरविंद कुमार ने कहा कि जब तक शिक्षकों की मांगे पूरी नहीं की जाती तब तक वे सभी अनशन पर डटे रहेंगे.
अनशन पर डटे सदस्यों ने बताया कि शिक्षकों की समस्या के समाधान को लेकर बीते 19 फरवरी को जिला पदाधिकारी द्वारा एक सप्ताह के भीतर बकाया अंतर राशि भुगतान से साथ स्थानीय समस्याओं के निष्पादन कराये जाने का आश्वासन दिया गया था. लेकिन पांच माह बीत जाने के बाद भी अब तक नतीजा सिफर रहा है. अनशनकारियों ने बताया कि शिक्षकों के वेतन भुगतान को लेकर जिला कार्यालय को राशि का आवंटन दिया जा चुका है.
लेकिन ईद पर्व जैसे मौके पर अब तक भुगतान नहीं कराया जा सका है. जो दुर्भाग्यपूर्ण है. अनशन के समर्थन में उतरे अमर सहनी ने बताया कि शिक्षकों की समस्याओं को लेकर संघ द्वारा दूसरे दिन भी अनशन जारी है. लेकिन अब तक किसी पदाधिकारियों द्वारा सुधि नहीं लिया गया है. जो निंदनीय है. कहा कि जिला प्रशासन द्वारा अनशन पर बैठे सदस्यों का स्वास्थ्य जांच भी नहीं करवाया है.
अनशन के दौरान किसी सदस्यों को किसी प्रकार का आघात पहुंचता है तो इसकी जिम्मेवारी जिला प्रशासन की होगी. मौके पर डॉ पंकज कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग में बिचौलिये प्रवृत्ति के कारण किसी प्रकार की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है. कहा कि विभाग बिचौलिये के माध्यम से अंतर बकाया राशि भुगतान करने की सूचना प्राप्त हो रही है. अनशन स्थल पर पहुंचे संघ के मधुबनी जिले के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार कामत व सचिव मो मुर्तजा ने कहा कि बीते दो दिनों से समाहरणालय द्वार पर अंतर बकाया वेतन की राशि सहित अन्य जायज मांगों को लेकर स्थानीय इकाई के सदस्यों द्वारा अनशन किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










