चार माह से नहीं हुआ मानदेय का भुगतान
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jul 2016 6:47 AM
विज्ञापन
सुपौल : तालमी मरकज व टोला सेवकों को गत चार माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है. इस वजह से तालमी मरकज व टोला सेवकों के समक्ष कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो गयी है. तालमी मरकज और टोला सेवक संघ द्वारा इस समस्या के प्रति जिला पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए […]
विज्ञापन
सुपौल : तालमी मरकज व टोला सेवकों को गत चार माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है. इस वजह से तालमी मरकज व टोला सेवकों के समक्ष कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो गयी है.
तालमी मरकज और टोला सेवक संघ द्वारा इस समस्या के प्रति जिला पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए ईद जैसे प्रमुख पर्व के मौके पर मानदेय का भुगतान करवाने का अनुरोध किया गया है. संघ के जिलाध्यक्ष रजा मुराद ने बताया कि मानदेय का भुगतान नहीं होने के कारण संघ के सदस्यों के समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. वहीं राशि के अभाव में पर्व भी फीका पड़ जायेगा.
जिलाध्यक्ष ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया है कि त्योहार के अवसर पर भुगतान कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










