ईद की तैयारी जोरों पर
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jul 2016 6:47 AM
विज्ञापन
उत्साह. ईद की पहली जमात का ईदगाह परिसर में होगा आयोजन रमजान की समाप्ति के मौके पर मनाये जाने वाले पवित्र पर्व ईद को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. इस बाबत ईदगाह कमेटी की बैठक बसबिट्टी रोड स्थित ईदगाह परिसर में नूरानी मसजिद में हुई. सुपौल : रमजान की समाप्ति के मौके पर […]
विज्ञापन
उत्साह. ईद की पहली जमात का ईदगाह परिसर में होगा आयोजन
रमजान की समाप्ति के मौके पर मनाये जाने वाले पवित्र पर्व ईद को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. इस बाबत ईदगाह कमेटी की बैठक बसबिट्टी रोड स्थित ईदगाह परिसर में नूरानी मसजिद में हुई.
सुपौल : रमजान की समाप्ति के मौके पर मनाये जाने वाले पवित्र पर्व ईद को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. इस बाबत ईदगाह कमेटी की बैठक बसबिट्टी रोड स्थित ईदगाह परिसर में नूरानी मसजिद में हुई. इमाम चौक मसजिद के इमाम कारी मो मारूफ फुरकानी की अध्यक्षता में हुई बैठक का आगाज हासिम सौदागर के द्वारा दुआ पढ़ कर किया गया. बैठक में ईदगाह के प्रमुख एजेंडों पर विचार किया गया.
ईदगाह के मोतवल्ली मो वली आजम ने मौके पर उपस्थित लोगों को ईदगाह के हालात से वाकिफ कराया. बैठक के दौरान ईद पर्व को लेकर ईदगाह की साफ-सफाई की जिम्मेदारी राजा हुसैन व जावेद रफीक को दी गयी. वहीं मो सफीउर रहमान, शमशेर आलम, अब्दुल रशीद व जुम्मन साहब को रंग रोगन कराने की जिम्मेदारी सौंपी गयी.
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ईद की पहली जमात ईदगाह परिसर में सुबह 08:30 बजे जामा मसजिद के इमाम मुफ्ती मोहम्मद अकबर काशमी व दूसरी जमात सुबह 09:30 बजे स्थानीय जामा मसजिद में मदरसा मोहम्मदिया के इमाम मौलाना रमजान काशमी के नेतृत्व में आयोजित की जायेगी. ईद के मौके पर जेल में नमाज पढ़ाने के जिम्मेवारी अब्दुल रहमान साहब को दी गयी है. बारिश होने की स्थिति में अगर ईदगाह परिसर में नमाज पढ़ना मुमकिन नहीं हो सकेगा तो पहली जमात निर्धारित समय पर ही स्थानीय जामा मसजिद
, नूरानी मसजिद, छोटी मसजिद, बालू टोला मसजिद व मदनी मसजिद में अदा की जायेगी, जबकि दूसरी जमात रहमानी मसजिद भेलाही, चौक मसजिद, गोदाम मसजिद, खरैल पुनर्वास में सुबह 09 बजे हस्बशान की इमाम के द्वारा अदा करायी जायेगी. कमेटी ने ईदगाह में जायनमाज के साथ उपस्थित होने की अपील की है. मोतवल्ली मो आजम ने बताया कि इस वर्ष फितरा की रकम प्रति व्यक्ति 40 रुपये की दर से निकालना मुकर्रर किया गया है.
उन्होंने बताया कि ईद का चांद पांच व छह जुलाई को देखे जाने की संभावना है. लिहाजा उसी के अनुरूप पर्व की तैयारी की जा रही है. मौके पर कमेटी ने शहरवासियों को ईद की मुबारकबाद भी दिया. मौके पर हाजी मो सफीउर रहमान, मो मजलूम हुसैन, इरफानुल होदा, इकबाल मोहम्मद निहाल, हाजी मो युनूश, राजा हुसैन, मो मूसा, मो असजद आलम, गुलाम मुस्तफा, मो तनवीर अहमद, मो रशीद, कारी मो मारूफ फुरकानी, जावेद अख्तर, जावेद रफीक, मो इसमाईल, अनिसुल रहमान, मो अकबर इमाम, मो निहाल जहीर, जाहिद हुसैन, मो कमाल, मो सलीम, मौलाना रमजान काशमी, मो समसुजमा, मो बदीउज्जमा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










