भूमि विवाद सुलझाने पहुंचे व्यवसायी पर हमला
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jul 2016 7:52 AM
विज्ञापन
सुपौल : सदर थाना क्षेत्र के हरदी पश्चिम पंचायत के वार्ड नंबर 15 में दो पक्षों के भूमि विवाद को सुलझाने पहुंचे व्यवसायी को एक पक्ष के लोगों ने दबिया और तीर से वार का गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. गंभीर रूप से जख्मी व्यवसायी का उपचार पीएमसीएच पटना में चल रहा है. व्यवसायी […]
विज्ञापन
सुपौल : सदर थाना क्षेत्र के हरदी पश्चिम पंचायत के वार्ड नंबर 15 में दो पक्षों के भूमि विवाद को सुलझाने पहुंचे व्यवसायी को एक पक्ष के लोगों ने दबिया और तीर से वार का गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.
गंभीर रूप से जख्मी व्यवसायी का उपचार पीएमसीएच पटना में चल रहा है. व्यवसायी की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है. सदर थानाध्यक्ष रामइकबाल यादव ने बताया कि हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है. वहीं इस घटना को लेकर हरदी पश्चिम गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है.
शुक्रवार की सुबह हुई इस वारदात को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गांव के ही दीप नारायण यादव, अनिल यादव, सुशील यादव शुक्रवार की सुबह 20-25 अज्ञात हमलावरों को इकट्ठा कर जवाहर यादव के घर पर धावा बोलकर विवादित जमीन पर घर बनाने की कोशिश कर रहा था. इस दौरान जवाहर यादव की सूचना पर हरदी पुलिस कैंप प्रभारी सदानंद यादव मौके पर पहुंचे और दीप नारायण यादव को समझाने लगे. इस दौरान हरदी बाजार के किराना व्यवसायी अरविंद यादव सड़क से गुजर रहे थे. विवाद होता देख अरविंद यादव घटना स्थल पर पहुंचे और दीप नारायण यादव अनिल यादव को दबंगई करने से रोकने लगे. इस दौरान दीप नारायण यादव सहित अन्य ने अरविंद यादव के सर पर दबिया से प्रहार कर दिया.
अचानक हुए हमले से घबरा कर अरविंद यादव भागने लगे तो हमलावरों ने तीर से हमला कर अरविंद यादव को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. इस हमला के दौरान हरदी कैंप के प्रभारी एएसआई सदानंद यादव घटना स्थल पर मौजूद थे. लेकिन हमलावरों के तेवर और संख्या देखकर पुलिस अधिकारी चुप रहना ही मुनासिब समझा. बाद में ग्रामीणों के जुटने पर सभी हमलावर भाग खड़े हुए.
ग्रामीणों ने जख्मी अरविंद यादव को सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिये अन्यत्र रेफर कर दिया. घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है. घटना की सूचना पर सदर थानाध्यक्ष रामइकबाल यादव गांव पहुंच कर घटना का जायजा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










