संदेश की मिठाई खाने से पांच बीमार, इलाजरत

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jul 2016 6:35 AM

विज्ञापन

पिपरा : थाना क्षेत्र के अमहा पंचायत में संदेश में आये मिठाई खाने से एक ही परिवार के पांच लोग बीमार हो गये. जानकारी अनुसार अमहा पंचायत वार्ड नंबर आठ में छोटेलाल पासवान के यहां तुलापट्टी (किसनपुर) से संदेश में मिठाई आया था. जिसे परिवार के छोटेलाल पासवान सहित घर के पूनम देवी उम्र 35 […]

विज्ञापन

पिपरा : थाना क्षेत्र के अमहा पंचायत में संदेश में आये मिठाई खाने से एक ही परिवार के पांच लोग बीमार हो गये. जानकारी अनुसार अमहा पंचायत वार्ड नंबर आठ में छोटेलाल पासवान के यहां तुलापट्टी (किसनपुर) से संदेश में मिठाई आया था. जिसे परिवार के छोटेलाल पासवान सहित घर के पूनम देवी उम्र 35 वर्ष, अखलेश कुमार उम्र 12 वर्ष, नीतीश कुमार उम्र 19 वर्ष, लक्ष्मी कुमारी उम्र 1.5 वर्ष, मिठाई खाने के बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी

सभी बीमार को उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा लाया गया. जहां सभी का इलाज चल रहा है. चिकित्सक डॉ चंद्रा ने बताया कि सभी पीड़ित खतरे से बाहर है. ज्यादा दिनों का मिठाई खाने से इन लोगों का तबीयत खराब हुआ. पीड़ितों का समुचित इलाज किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन