नवविवाहिता ने की आत्महत्या

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jun 2016 6:49 AM

विज्ञापन

दुखद. दहेज के लिए किया जा रहा था प्रताड़ित दहेज प्रताड़ना से परेशान एक नव विवाहिता ने नौ आना कचहरी रोड में मंगलवार की संध्या गले में फंदा डाल कर आत्महत्या कर ली. सूचना पर पहुंची सदर व महिला थाना की पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव को बाहर निकाला. सुपौल : जिला मुख्यालय स्थित […]

विज्ञापन

दुखद. दहेज के लिए किया जा रहा था प्रताड़ित

दहेज प्रताड़ना से परेशान एक नव विवाहिता ने नौ आना कचहरी रोड में मंगलवार की संध्या गले में फंदा डाल कर आत्महत्या कर ली. सूचना पर पहुंची सदर व महिला थाना की पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव को बाहर निकाला.
सुपौल : जिला मुख्यालय स्थित नौ आना कचहरी रोड में मंगलवार की संध्या एक नव विवाहिता ने गले में फंदा डाल कर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या का कारण पति सहित ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाना बताया जा रहा है. इस दौरान महिला द्वारा घर के दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया गया था. सूचना पर पहुंची सदर थाना एवं महिला थाना की पुलिस ने किवाड़ तोड़ कर शव को बाहर निकाला. मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस छानबीन कर रही है.
दहेज को लेकर चल रहा था विवाद
जानकारी अनुसार नौ आना कचहरी रोड निवासी सुरेश मुखिया के पुत्र रौशन कुमार की पत्नी गुड़िया भारती का ससुराल वालों से करीब छह माह से दहेज के कारण विवाद चल रहा था. करीब 15 दिन पूर्व महिला थाना में हुए आपसी समझौते के आधार पर गुड़िया ससुराल वापस लौट आयी थी. मंगलवार की सुबह पुन: विवाद होने के बाद गुड़िया ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और साड़ी का फंदा बना कर पंखे से लटक आत्महत्या कर ली. मंगलवार की संध्या करीब पांच बजे गुड़िया के ससुर सुरेश मुखिया ने महिला थाना से संपर्क कर बताया कि गुड़िया 11 बजे सुबह से घर का दरवाजा नहीं खोल रही है. सूचना पर महिला थानाध्यक्ष प्रेमलता भूपाश्री घटना स्थल पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़ कर अंदर प्रवेश किया. कमरे के अंदर गुड़िया की लाश पंखे से लटक रही थी. मौके पर पहुंचे सदर थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव ने तत्काल गुड़िया के ससुर सुरेश मुखिया, सास किरण देवी और ननद को हिरासत में ले लिया. बताया गया कि उसका पति दो दिनों से कहीं बाहर गया हुआ है. गुड़िया का मायका शहर के पुरानी दुर्गा स्थान मुहल्ले में बताया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन