पंसस चुनाव को लेकर डाले गये वोट

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jun 2016 5:06 AM

विज्ञापन

कड़ी थी सुरक्षा. प्रशासन की ओर से किये गये थे सुरक्षा के व्यापक इंतजाम पंचायत अंतर्गत दो पंचायत समिति क्षेत्र संख्या 18 एवं 19 के मतदान के लिए कुल 15 मतदान केंद्र बनाये गये थे. त्रिवेणीगंज : प्रखंड अंतर्गत मिरजवा पंचायत के दो पंचायत समिति पद के लिए सोमवार को मतदाताओं ने मतदान केंद्रो पर […]

विज्ञापन

कड़ी थी सुरक्षा. प्रशासन की ओर से किये गये थे सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

पंचायत अंतर्गत दो पंचायत समिति क्षेत्र संख्या 18 एवं 19 के मतदान के लिए कुल 15 मतदान केंद्र बनाये गये थे.
त्रिवेणीगंज : प्रखंड अंतर्गत मिरजवा पंचायत के दो पंचायत समिति पद के लिए सोमवार को मतदाताओं ने मतदान केंद्रो पर जाकर वोट डाले. सभी मतदान केंद्रो पर प्रशासनिक चाक-चौबंद व्यवस्था देखी गयी. मतदान केंद्रो पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारी व पुलिस बल मौजूद थे.
सुबह मतदान प्रारंभ के होने के बाद मतदान केंद्रो पर छिटपुट मतदाता ही मताधिकार का प्रयोग करते देखे गये. लेकिन ज्यों-ज्यों दिन चढ़ता गया मतदाताओं में मत गिराने का जज्बा बढ़ता गया. खास कर महिला मतदाताओं में मतदान को लेकर खास उत्साहित देखा गया. पंचायत अंतर्गत दो पंचायत समिति क्षेत्र संख्या 18 एवं 19 के मतदान के लिए कुल 15 मतदान केंद्र बनाये गये थे. उक्त मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने पंचायत समिति पद के लिये मतदान किया. मतदान के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार, डीएसपी चंद्रशेखर विद्यार्थी,डीसीएल आर गोपाल कुमार व थानाध्यक्ष मदन कुमार सिंह समेत प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारी मतदान केंद्रों का जायजा ले रहे थे व आवश्यक िनर्देश भी दे रहे थे ़
बुजुर्गों में दिखा खासा उत्साह
प्राथमिक विद्यालय झरकाहा परिसर स्थित मतदान केंद्र संख्या 173 पर अपना मताधिकार कर वापस जा रही 71 वर्षीया वृद्ध मतदाता दुनिया देवी अपने पोते के साथ मतदान केंद्र पहुंच मताधिकार का प्रयोग किया.वहीं पंचायत अंतर्गत दुर्गा मध्य विद्यालय परिसर स्थित बूथ नंबर 176 पर 12 बजे दिन के करीब महिलाओं की भीड़ देखी गयी. वहीं बूथ संख्या 177 पर सत्तर वर्षीया बुचिया देवी लाठी के सहारे मतदान केंद्र पहुंच अपने मताधिकार का प्रयोग किया. वहीं पुरूषों में भी अच्छी खासी मतदान को लेकर उत्साहित नजर आये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन